Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

सावन लुक में चार चांद लगा देंगे ये रॉयल राजस्थानी कंगन, हाथाें की बढ़ जाएगी खूबसूरती

सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। इस पव‍ित्र महीने में मह‍िलाएं खूब सजती संवरती हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेड‍िशनल लुक पाना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए राजस्‍थानी कंगन के सेट लेकर आए हैं।rajasthani kangan set designs for sawan
Updated:- 2026-07-19, 11:23 IST
rajasthani kangan set designs for sawan

सावन का महीना आते ही चारों तरफ हर‍ियाली और त्‍योहारों की रौनक छा जाती है। इस महीने में मह‍िलाओं में सजने संवरने और ट्रेड‍िशनल लुक पाने का अलग ही क्रेज देखने को म‍िलता है। खासकर तीज और सावन सोमवार पर हरी साड़‍ियों और कुर्तियों के साथ अगर सही बैंगल म‍िल जाए, तो एकदम परफेक्‍ट लगने लगता है।

अगर आप भी इस सावन कुछ स्‍पेशल और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं तो ट्रेड‍िशनल राजस्‍थानी कंगन आपके ल‍िए बेस्‍ट चॉइस रहेगी। इससे न केवल आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी बल्‍क‍ि आपके स‍िंपल से एथन‍िक व‍ियर को भी एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक म‍िलेगा। आइए देखते हैं स‍िपंल और यून‍िक ड‍िजाइंस-

हैंड पेंटेड राजस्‍थानी कंगन

यह सुंदर राजस्थानी हैंड-पेंटेड कंगन सेट है। आप इस पर साफ देख सकती हैं क‍ि राजा-रानी की ट्रेडि‍शनल मीनाकारी कला बनाई गई है। रेड, ग्रीन और व्‍हाइट कलर का यह ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन सावन में आपको रॉयल लुक देगा।

rajasthani kada bangle

Image Credit- Pinterest (Esty)

खूबसूरत राजपूताना कंगन सेट

यह व्‍हाइट कलर का भी खूबसूरत राजपूताना हैंड-पेंटेड कंगन सेट आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इस पर जाे चांदी की सजावट की गई है और मिनिएचर आर्ट बनाया गया है, इसी से आपको रॉयल लुक म‍िलेगा। आप इसे सूट या साड़ी दोनों पर पहन सकती हैं।

rajasthani kada bangle (1)

Image Credit- Pinterest (Esty)

गोल्‍ड प्‍लेटेड राजस्‍थानी कंगन

यह गोल्ड प्लेटेड कंगन का भारी चूड़ा सेट है। इसे आप साड़ी के साथ स्‍टाइल कर सकती हैं। खासकर अगर अभी आपकी नई-नई शादी हुई है तो इसे पहनने से आपका लुक एकदम न‍िखर जाएगा। इस पर मोतियों का बॉर्डर, कुंदन वर्क और रेड कलर की पत्तियां बनी हुई हैं, जो इसे रॉसल टच दे रही है।

rajasthani kada bangle (2)

Image Credit- Pinterest (Esty)

हाथी के ड‍िजाइन वाले राजस्थानी कंगन सेट

यह भी व्‍हाइट कलर का शानदार राजस्थानी कंगन सेट है, जिस पर सुंदर से हाथी के डिजाइन बने हुए हैं। वहीं, इसके किनारों पर जो चमकीले सुनहरे नग और हाथ की पेंटिंग बनाई गई है, इससे आपको एकदम परफेक्‍ट लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- ननद को गिफ्ट में दें ये 5 आर्टिफिशियल कंगन, कम बजट में मिलेगा रॉयल लुक

rajasthani kada bangle (3)

Image Credit- Pinterest (Esty)

मैरून कलर का राजस्थानी कड़ा सेट

अगर आपको डार्क कलर पसंद हैं तो यह मैरून कलर का राजस्थानी कड़ा सेट आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इस पर भी गोल्‍डन कलर से हाथी और फूलों के जाे ड‍िजाइन बने हैं, वो बहुत ही सुंदर लग रहे हैं।

rajasthani kada bangle (4)

Image Credit- Myntra

ताे अगर आप भी सावन में अपने लुक को सबसे खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इस तरह के राजस्‍थानी कंगन आप खरीद सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Rajwadi Bangle Designs: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे ये रजवाड़ी बैंगल्‍स, देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस

Cover Image Credit-gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।