Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

Co ord Set Designs : शादी के फंक्शन में छा जाने के लिए पहनें ये 3 लेटेस्ट को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइंस

शादी के फंक्शन में न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के को-ऑर्ड सेट का चुनाव कर सकती हैं और इस को-ऑर्ड सेट आपका लुक अलग और खूबसूरत नजर आएगा।
Updated:- 2025-04-21, 16:04 IST
co ord sets

को-ऑर्ड सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है और कई सारे खास मौके पर आप इन्हें वियर करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। वहीं, अगर आप शादी के फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो, आप इस मौके पर भी को-ऑर्ड सेट का चुनाव कर सकती हैं। यह आउटफिट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा।

शादी  में स्टाइल करें ये 5 लेटेस्ट को-ऑर्ड सेट

को-ऑर्ड सेट कई सारे डिजाइन ऑप्शन में आते हैं और इनमें आपका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आता हैं। वहीं शादी के फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाने के लिए हम आपको कुछ 5 तरह के लेटेस्ट डिजाइंस वाले को-ऑर्ड सेट दिखा रहे हैं जो शादी के फंक्शन में स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

co ord sets designs

प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट

हल्दी फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह के प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट का चुनाव कर सकती हैं। इस को-ऑर्ड सेट में क्रॉप टॉप और प्लाजो और  जैकेट सेट है जिसमें आपका लुक  स्टाइलिश नजर आएगा साथ ही, आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

इस को-ऑर्ड सेट को आप कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ सस्ते दाम में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कूल लुक के लिए बेस्ट है ये 3 तरह के को-ऑर्ड सेट्स, इस तरह करें स्टाइल

co ord sets designs (2)

धोती स्टाइल को-ऑर्ड सेट

शादी के फंक्शन में न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के धोती स्टाइल को-ऑर्ड सेट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस धोती स्टाइल को-ऑर्ड सेट वी-नेक डिजाइन में आता है साथ ही, ये हाफ स्लीव्स में है। इस तरह का धोती स्टाइल को-ऑर्ड सेट आप शादी के हर फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं और इस आउटफिट का आपका लुक बेहद ही अलग और खूबसूरत नजर आएगा।

इस आउटफिट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 1,000 से 2,000 रुपये की कीमत में ले सकती हैं।

co ord sets designs (3)

फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

शादी के फंक्शन में अप इस तरह का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। इस तरह का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ आसानी से मिल जाएगा और इसे आप 1500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Co-ord Sets Designs: समर सीजन में ऑफिस के लिए बेस्ट रहेंगे ये 3 को-ऑर्ड सेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।