Stone Work Payal Designs: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे नग वाले पायल, देखें एक से एक डिजाइंस

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपने श्रृंगार में पायल जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले पायल की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ नए और शानदार स्टोन वर्क वाले पायल डिजाइंस बताएंगे, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही गॉर्जियस लुक भी देंगे।
मल्टीकलर स्टोन हैवी ब्राइडल पायल डिजाइंस
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और किसी खास फंक्शन में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का मल्टीकलर स्टोन हैवी ब्राइडल पायल डिजाइंस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे पायल न सिर्फ आपके पैरों को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि आपके पुरे लुक को खास और अट्रैक्टिव बना देंगे।
-1772714543242.jpg)
ग्रीन पर्ल हैवी कुंदन पायल डिजाइन
अगर आप किसी खास त्योहार पर पायल पहनने का सोच रही हैं, तो अब आपको पायल डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ग्रीन पर्ल हैवी कुंदन पायल डिजाइन को भी ट्राई कर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। यह त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

रेड एंड ग्रीन स्टोन घुंघरू पैटर्न पायल डिजाइन
आप चाहें, तो डेली वियर में पहनने के लिए रेड एंड ग्रीन स्टोन घुंघरू पैटर्न पायल डिजाइन को ट्राई कर सकती है। ऐसे पायल डिजाइंस आपके पूरे लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे और आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। इस तरह के पायल को आप सुनार की दुकान से फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे पायल मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Kundan Pearl Payal Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे इस तरह के कुंदन पर्ल पायल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
रेड एंड ग्रीन मैंगो शेप कुंदन पायल डिजाइन
अगर आपको पायल पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक पायल पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट रेड एंड ग्रीन मैंगो शेप स्टोन कुंदन पायल डिजाइन बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे पायल इन दिनों ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इसे नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती है।

पोल्की कुंदन स्टोन पायल डिजाइन
अगर आप लेटेस्ट और डिजाइनर पायल की तलाश में है, तो आपके लिए इस तरह के डिजाइनर पोल्की कुंदन स्टोन पायल डिजाइन भी बेस्ट हो सकते हैं। यह आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बनाने में भी मदद करेंगे। इन दिनों इस तरह के पायल अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी सही रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Doli Palki Payal Designs for Bride: दुल्हन के पैर लगेंगे सुंदर, जब वियर करेंगी ये डोली पालकी पायल के लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Etsy/devika Choudhary/Manu v/Ayushi Singh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।