फैंसी लुक पाने के लिए कपड़ों की कई तरह की स्टाइलिंग करना पसंद करते हैं। आजकल प्लेन डिजाइन के सलवार-सूट और कुर्तियों को पहनना पसंद किया जाने लगा है। वहीं इन लुक्स को थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए फैंसी बटन्स चुन सकते हैं।
बदलते दौर में सबसे ज्यादा सूट और कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए बटन का इस्तेमाल किया जाता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं फैंसी बटन के कुछ नए डिजाइंस, जिन्हें आप कुर्ती में लगवा सकती हैं और अपने लुक में जान डालने का काम कर सकती हैं।
अपने कपड़ों के साथ में मैचिंग कलर के बटन लगवाना पसंद करती हैं तो इस तरह के एंटीक डिजाइन के स्टोन वाले बटन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इस तरह के बटन आपको मार्केट में आपको अलग साइज और डिजाइन में आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आपको 3डी लुक देने वाले स्टोन बटन आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Button Designs For Kurti: सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए इन बटन के डिजाइंस को लगवाएं, देखें तस्वीरें
पर्ल डिजाइन एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है। वहीं बारीक स्टोन के साथ में आपको पर्ल वर्क में अलग-अलग साइज के बटन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के बटन आप पेस्टल कलर या किसी लाइट कलर की सूट या कुर्ती की नेकलाइन में लगवा सकती हैं। इस तरह के पर्ल बटन आप सलवार के पोंचे पर भी लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Lace Latkan Designs: ब्लाउज की स्लीव्ज को डिजाइनर लुक देने के लिए लगाएं लेस लटकन, देखें डिजाइंस
यह विडियो भी देखें
सिंपल और बिना कलर के बटन पसंद करती हैं तो इस तरह के ट्रांसपेरेंट या व्हाइट स्टोन वाले सिंपल बटन स्लीव्स से लेकर पोंचे पर लगवा सकती हैं। बता दें कि यह बटन लगभग हर तरह के सूट के साथ में बेस्ट लगते हैं। फैंसी लुक के लिए इसमें आपको शैम्पेन गोल्ड कलर भी देखने को मिल जाएगा।
अगर आपको सूट और कुर्ती के लिए बटन के ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: etsy, adikala,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।