Salwar Suit Sewing Tips: कलीदार सूट में पाना चाहती हैं परफेक्ट फिटिंग तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

सूट के कई डिजाइंस आपको मार्केट में नजर आ जाएंगे, लेकिन आज भी ज्यादातर हम इसे रेडीमेड खरीदने की जगह टेलर की मदद लेकर सिलवाना पसंद करते हैं। लेटेस्ट फैशन की बात करें तो आजकल अनारकली स्टाइल कलीदार सलवार-सूट पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
हालांकि, पाकिस्तानी स्टाइल सूट में आपको काफी डिजाइन आसानी से रेडीमेड मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कालिदार सूट सिलवाते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका लुक और बॉडी शेप परफेक्ट नजर आए।
कलीदार सूट के लिए किस तरह के डिजाइन को चुनें?
- कलीदार स्टाइल सूट का डिजाइन ज्यादातर फ्लोरल या अरेबिक डिजाइन का चुना जाता है।
- इसके अलावा इसके लिए लेस वर्क को काफी पसंद किया जाता है।
- लेस की बात करें तो इसमें चिकनकारी, गोटा-पट्टी वर्क, फ्लोरल डिजाइन, सेल्फ वर्क, किनारी लेस जैसे कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे।
- लेस वर्क को आप नेकलाइन, घेरे, स्लिट, स्लीव्स और भी कई तरह से बॉर्डर डिजाइन बनवाने के लिए चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक
कलीदार सूट के साथ सलवार या पैन्ट कैसी बनवाएं?
- कलीदार स्टाइल सूट की लेंथ लंबी रखी जाती है और इस तरह के सूट साथ आप पैन्ट्स बनवाते समय डिजाइन का विशेष रूप से ख्याल रखें।
- इसके लिए आप पैन्ट के नीचले हिस्से यानी बॉर्डर पर चौड़े डिजाइन की लेस या कोई कट वर्क बनवा सकती हैं।
- इसके अलावा आप बटन भी लगवा सकती हैं।
- सलवार या पैन्ट की लेंथ के लिए आप एंकल लेंथ को चुनें।
इसे भी पढ़ें : Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस
कलीदार स्टाइल सूट की फिटिंग कैसे चुनें?
- वैसे तो सूट की फिटिंग बॉडी टाइप के अनुसार चुनी जाती है, लेकिन कलीदार सूट को ज्यादातर थोड़ा लूज बनवाया जाता है। तो आप कोशिश करें कि इसकी फिटिंग थोड़ी लूज ही रखें।
- इसके अलावा आप सूट की लेंथ को अपनी हाइट के अनुसार जितना चाहे उतना लम्बा रखवा सकती हैं।
अगर आपको कलीदार स्टाइल सूट सिलवाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।