herzindagi
image

सावन महीने में रीक्रिएट करें साउथ एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी के ये 4 साड़ी लुक, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

अगर आप भी इस साल सावन के महीने में अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती है, तो साउथ एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी के कुछ साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-15, 21:53 IST

हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं सावन के महीने में सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव जी की पूजा आराधना करती है।  ऐसे में अगर आप भी इस साल सावन अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।  आज हम आपको साउथ एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी के कुछ साड़ी लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

लाइम ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी 

अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप कीर्ति शेट्टी की तरह इस खूबसूरत लाइम ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी को ट्राई कर सकती है।  इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। आप चाहे तो इस साड़ी के बॉर्डर पर सेम लेस लगवा सकती हैं और स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज भी साड़ी के साथ शामिल कर सकती है। 

2 - 2025-07-15T185401.510

पिंक और सिल्वर बनारसी साड़ी 

सावन के महीने को यादगार बनाने के लिए और अपने लुक को एलिगेंट टच देने के लिए आप कीर्ति शेट्टी के पिंक और सिल्वर बनारसी साड़ी वाले लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की बनारसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।  इसके साथ आप स्क्वायर नेक स्लीवलेस ब्लाउज और कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती है।

1 - 2025-07-15T185403.409

यह भी पढ़ें: मंगला गौरी व्रत के दौरान पहने इस तरह की साड़ी, हस्बैंड भी करेगा आपकी तारीफ

ग्रीन लहरिया साड़ी 

सावन के महीने में अगर आप ग्रीन कलर की साड़ी पहनने का सोच रही है, तो आप कीर्ति शेट्टी का यह ग्रीन लहरिया साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती है।  इसके साथ आप येलो कलर का ब्लाउज भी कैरी करें।  ब्लाउज आप हेल्टर नेक भी चुन सकती हैं। आप चाहे तो इस साड़ी के साथ कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है।

4 - 2025-07-15T185353.036

कांजीवरम सिल्क साड़ी 

यही नहीं सावन के महीने को यादगार बनाने के लिए आप कृती शेट्टी की तरह इस खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज भी शामिल कर सकती है।  ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इस साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप एक्सेसरीज और मेकअप शामिल कर सकती है। 

यह विडियो भी देखें

5 (24)

यह भी पढ़ें: ब्लाउज के साथ अब साड़ी-लहंगा नहीं, ट्राई करें राधिका मर्चेंट जैसा ये प्लाजो लुक, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram/krithi.shetty_official

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।