Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:30 AM IST

दुबई में सोनम के ओल्ड हॉलीवुड लुक से लेकर स्टाइलिश मॉर्डन गाउन तक सब हुए सुपरहिट

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। उनका फैशन और स्टाइल सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मशहूर है। सोनम कपूर ने दुबई ट्रिप के दौरान इस बार जो स्टाइलिश आउटफिट पहने हैं उन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 
Updated:- 2018-04-20, 20:06 IST
sonam kapoor dubai fashion main

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। उनका फैशन और स्टाइल सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मशहूर है। सोनम कपूर अपनी शादी के दिन क्या पहनने वाली है ये जानने के लिए आपको भले ही थोड़ा इंतज़ार करना पड़े लेकिन सोनम कपूर दुबई ट्रिप के दौरान इस बार जो स्टाइलिश आउटफिट पहने हैं उन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

सोनम कपूर के स्टाइल का ध्यान उनकी बहन रिआ रखती हैं जिसकी वजह से सोनम हमेशा रॉयल ब्यूटी ही नज़र आती हैं। इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर Elie Saab, Ralph & Russo से लेकर अनामिका खन्ना तक सोनम कपूर जो भी कैरी करती हैं उस लुक में वो हमेशा ही स्टाइलिश दिखती हैं। 

हाल ही में सोनम दुबई में IWC Schaffhausen का सेलिब्रेशन इवेंट अटेंड करने पहुंची थी जो स्वीस लग्ज़री घड़ियां बनाते हैं। इस ब्रांड के 150 साल पूरे  होने की जश्न को दुबई में सेलिब्रेट किया गया था और सोनम की कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते यहां अपने ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंची थी। 

दुबई में पहले दिन जब सोनम कपूर इवेंट अटेंड करने पहुंची थी तब उन्होंने pastel Delpozo का स्टाइलिश पैंट सूट पहना था। 

उसके बाद सोनम जिस लुक में नज़र आईं उन्हें देखकर आप खुश हो जाएंगें। 

sonam kapoor dubai fashion Elie Saab

Image Courtesy: @Sonamkapoor/Instagram

सोनम कपूर ने इस लुक में इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर Elie Saab का आउटफिट पहना है। जिसे सोनम कपूर बहन रिया ने कमर से स्टाइल किया और इसके साथ में उन्हें फ्रिंज लैदर जैकट के साथ कम्पलीट किया। इस आउटफिट के साथ सोनम ने सिर्फ बुल्गारी के डायमंड ईयररिंग ही पहने हैं। 

sonam kapoor dubai fashion off shoulder dress

Image Courtesy: @Sonamkapoor/Instagram

दुबई में सोनम कपूर ने ये फोटोशूट भी इस ब्रांड की घड़ी के लिए करवाया है। उनका ये दूसरा लुक जिसमें सोनम कपूर ने फ्लेयर्ड एंकल लेंथ ड्रेस पहनी है वो इसमें भी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सोनम की ये कॉरसेट ड्रेस दुबई बेस्ड एक फैशन हाउस की है। वैसे सोनम का ये लुक किसी भी रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट है। 

sonam kapoor dubai fashion pink dress

Image Courtesy: @Sonamkapoor/Instagram

सोनम कपूर का ये रफ्फल पिंक क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट स्कर्ट लुक भी आपको जरूर पसंद आएगा फोटोशूट के लिए इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के सोनम ने अपने एक कंधे पर इस तरह से मैचिंग की जैकट पहन रखी है कि इसे देखने के बाद आप भी उनके इस लुक को जरूर कॉपी करना चाहेंगी। 

सोनम कपूर की जल्द ही शादी होने वाली है और उन्हे इस तरह से परफेक्ट फिगर में देखने के बाद हम ये कह सकते हैं कि सोनम अपनी शादी में इससे भी ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली है। सोनम कपूर की शादी मुम्बई में ही होने वाली है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री का हर बड़ा चेहरा नज़र आएगा। साथ ही दुनियाभर से भी शादी अटेंड करने के लिए मेहमान आने वाले हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।