Flower Print Saree Designs: सादगी में भी लगेगा ग्लैमर का तड़का, देखें बेस्ट फ्लोरल प्रिंट साड़ियों के डिजाइंस

फ्लोरल प्रिंट साड़ियों की खूबसूरती इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस फैब्रिक का चुनाव कर रही हैं। अलग-अलग फैब्रिक पर ये प्रिंट्स अलग तरह का लुक क्रिएट करती हैं। बस आपको इसका चुनाव ध्यान से करना होगा।
Updated:- 2026-06-25, 19:38 IST
simple light weight flower print saree designs for daily office wear and party look

फैशन ट्रेंड्स आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन साड़ी का जलवा हमेशा बरकरार रहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक सिंपल सी साड़ी भी किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। अगर आप किसी भी खास मौके पर या रूटीन से हटकर एक ब्यूटीफुल, फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट साड़ियां चुन सकती हैं। फूलों के खूबसूरत डिजाइन्स वाली ये साड़ियां न सिर्फ आपको एक फेमिनिन लुक देंगी बल्कि पहनने के लिए भी आरामदायक है। पिछले कुछ समय में फ्लोरल प्रिंट्स के डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी

floral saree

यह फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी से आप अपने हर दिन के लुक को क्लासी बना सकती हैं। चाहे आपको किसी ऑफिस गेट-टुगेदर में जाना हो या दोस्तों के साथ डे-आउट पर निकलना हो, यह हर तरह के इंवेट में जच जाएगी। अगर आप एक स्लिम, ग्रेसफुल और फ्लोई  लुक चाहती हैं, तो इसका चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ आप पर्ल वर्क वली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - Summer Special Saree: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को मिलेगी राहत, इस सीजन ट्राई करें ये 6 समर स्पेशल साड़ियां

फ्लोरल शिफॉन जरी वर्क साड़ी

floral organza saree

इस तरह की फ्लोरल शिफॉन जरी वर्क साड़ी भी आप ऑफिस या किसी इवेंट के दौरान वियर कर सकती हैं और इस साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आएगा। यह फ्लोरल पैटर्न में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत जरी वर्क किया हुआ है। वहीं इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 2,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं।

फ्लोरल सेक्विन्ड वर्क साड़ी

floral sequin work saree

यह फ्लोरल सेक्विन्ड वर्क साड़ी भी आप किसी पार्टी के मौके पर वियर कर सकती हैं। इसके साथ ही इसे किसी पूजा फंक्शन के दौरान भी वियर किया जा सकता है। इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। इसके साथ चोकर और फुटवियर भी अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें - Floral Print Saree : मॉडर्न लुक के लिए स्टाइल करें ये फ्लोरल प्रिंट साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आपको साड़ी की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।