Silver Nose Pin Designs: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगी ये नोज पिन, देखें डिजाइंस
-1771587118816.webp)
Daily Wear Nose Pin Designs: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए एक छोटी सी नोज पिन ही काफी होती है। खासकर सिल्वर यानी चांदी की नोज पिन का क्रेज आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह न केवल ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जचती है बल्कि वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक को भी एक अलग स्वैग देती है। अगर आप भी अपने लिए एक स्टाइलिश नोज पिन ढूंढ रही हैं, तो नीचे लेख में बताई गई डिजाइंस देख सकती हैं, जो हर तरह के फेस कट पर खूब जचेंगी।
पीकॉक डिजाइन सिल्वर नोज पिन (Peacock Design Silver Nose Pin)

अगर आप अपने लुक में राजसी अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो पीकॉक डिजाइन सिल्वर नोज पिन शानदार पसंद है। इस नोज पिन को सिल्क साड़ियों, कुर्तों और शादी-ब्याह के कपड़ों के साथ एक रॉयल टच देती है और आपको भीड़ से अलग खड़ा करती है। यह गोल और भरे हुए चेहरे पर बहुत खूबसूरत लगता है।
सिल्वर लीफ नोज पिन (Silver Leaf Nose Pin)

अगर आप अपनी खूबसूरती में एक नेचुरल और एलिगेंट टच चाहती हैं, तो सिल्वर लीफ नोज पिन पहन सकती हैं। चांदी की नोज पिन न केवल एथनिक वियर बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स जैसे जींस और कुर्तियों के साथ भी एक मॉडर्न बोहो वाइब क्रिएट करती है। यह डेली वियर और ऑफिस के लिए एक परफेक्ट एक्सेसरी बन सकती है। गोल चेहरे वाली लड़कियों पर लीफ डिजाइन बहुत अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें- Oxidised Nose Pin Designs For Women: कुर्ती के साथ अच्छी लगेंगी ये ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन, देखें डिजाइंस
सिल्वर टाइनी स्टोन चंद्रकोर नोज पिन (Silver Tiny Stone Chandrakor Nose Pin)

अगर आप अपने लुक में पारंपरिक और मॉर्डन लुक को जोड़ना चाहती हैं, तो सिल्वर टाइनी स्टोन चंद्रकोर नोज पिन चुन सकती हैं। महाराष्ट्र की प्रसिद्ध चंद्रकोर डिजाइन वाली इस नोज पिन में जड़े छोटे-छोटे चमकते नग इसे और भी खास बनाते हैं।
यह पिन साड़ी और कुर्ते के साथ आपको एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देती है। ओवल चेहरे वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।
सिल्वर फ्लावर नोज पिन (Flower Nose Pin)

अगर आप अपने लुक में सादगी और मासूमियत दिखाना चाहती हैं, तो सिल्वर फ्लावर नोज स्टड चुन सकती हैं। फूलों की पंखुड़ियों वाला यह डिजाइन हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाता है। यह डिजाइन गोल और हार्ट शेप फेस कट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है।
छोटे चेहरे वाली लड़कियों के लिए यह बेस्ट है क्योंकि यह नाक पर ज्यादा भारी नहीं लगता और पूरे चेहरे की चमक को सलीके से बढ़ाता है।
सिल्वर डेंटी नोज पिन (Silver Dainty Nose Pin)

लुक को क्लासी रखने वाली महिलाओं के लिए सिल्वर डेंटी नोज पिन एक अच्छा ऑप्शन है। यह ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है। यह नोज पिन स्क्वायर और ओवल फेस कट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जचती है। साथ ही, छोटे और पतले चेहरे वाली लड़कियां भी पहन सकती हैं।
हार्ट शेप वाली सिल्वर नोज पिन (Heart Shape Silver Nose Pin)

हार्ट शेप वाली सिल्वर नोज पिन आपके फेस को क्यूट दिखाता है। यह डिजाइन देखने में बहुत ही प्यारा और ट्रेंडी लगता है। यह कैजुअल और वेस्टर्न कपड़ों के साथ एक मॉडर्न कूल लुक देता है। हार्ट शेप नोज पिन ओवल और डायमंड फेस कट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जचती है।
इसे भी पढ़ें- Office Wear Nose Pin Designs: नोज पिन के ये डिजाइंस निखारेंगे आपका ऑफिस लुक, देखें तस्वीरें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pintrest
- चांदी की हल्की नथ कितने ग्राम में बन जाएगी?
- चांदी की नथ या नोज पिन हल्की, लगभग 0.1 ग्राम से 1 ग्राम में बन जाएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।