Sexiest Asian Women 2018: दीपिका पादुकोण से एक कदम पीछे रह गयीं प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में एक सर्वे के मुताबिक दीपिका ने सेक्सीएस्ट वुमेन का खिताब हासिल करने में प्रियंका चोपड़ा को मात दे दी है। टॉप 5 सेक्सीएस्ट एशियन वुमेन में 4 इंडियन एक्ट्रेस ही हैं। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी इस साल ही हुई है लेकिन शादी के बाद दोनों एक बार फिर आमने-सामने सेक्सी वुमेन रेस में नज़र आयी हैं। ये सर्वे एशिया की सबसे सेक्सी महिला के टाइटल के लिए किया गया था जिसमें 50 मोस्ट ग्लैमरस वुमेन शामिल थी। इनमें से दीपिका पादुकोण को पहली पॉज़िशन मिली तो प्रियंका चोपड़ा इनसे एक कदम पीछे दूसरे नंबर पर रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तो इस लिस्ट में बाज़ी मारी ही लेकिन इंडियन टेलीविज़न की एक नही बल्कि दो हीरोइन्स टॉप 5 लिस्ट में अपना नाम बनाने में कामयाब रही।
दीपिका बनीं Sexiest Asian Women 2018

Sexiest Asian Women 2018 दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका पादुकोण के लिए ये साल हर मायनों में खास रहा। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्में तो दी ही लेकिन बॉलीवुड की ये मस्तानी तो बाजीराव की दीवानी भी हो गयी। दीपिका पादुकोण ने रनवीर सिंह से शादी कर ली और इटली के लेक कोमों में इनकी शादी का जश्न मनाया गया। दीपिका को वर्क-इम्पेक्ट, मीडिया कवरेज और वोटिंग के हिसाब से एशिया की पहली सेक्सिस्ट महिला का खिताब दिया गया है।
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का पहला खिताब

टॉप 50 Sexiest Asian Women 2018 की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर रही। प्रियंका चोपड़ा ने भी दीपिका पादुकोण की तरह इसी साल शादी की। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की। प्रियंका चोपड़ा की शादी राजस्थान के उम्मेद भवन में हुई। ब्राइड लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को ना सिर्फ इंडियन बल्कि इंटरनेशनल मीडिया ने भी खूब सराहा। जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा की फैन फोलोइंग बढ़ती जा रही है उसी वजह से उन्हें ये खिताब जीतने में मुश्किल नहीं हुई।

सोशल मीडिया पर सबसे पहले ये बात सामने आयी की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने टॉप 50 एशियन सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में बाज़ी मार ली है। इतना ही नहीं अगर बात करें टॉप 5 Sexiest Asian Women 2018 की तो इसमें दो टीवी एक्ट्रेस और एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस भी हैं जो बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म रईस में नज़र आ चुकी हैं। निआ शर्मा और शिवांगी जोशी भी ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड हीरोइन से कुछ कम नहीं है।
टीवी एक्ट्रेस भी बॉलीवुज हीरोइन्स की तरह है ग्लैमरस
टीवी शो 'जमाई राजा', 'मेरी दुर्गा' की एक्ट्रेस निया को सेक्सिस्ट एशियन वुमन सर्वे में थर्ड पोज़िशन मिली। तो वहीं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं।
टॉप-5 लिस्ट में पहले पायदान पर दीपिका, दूसरे पर प्रियंका, तीसरे पर निया शर्मा, चौथे पर माहिरा खान और पांचवे पर शिवांगी जोशी हैं। पिछले साल टॉप फाइव में आलिया भट्ट और टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी थीं।
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनायी है। बॉलीवुड की देसी गर्ल अब विदेशी दुल्हन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का ससुराल अमेरिका में है जहां उनके पति निक जोनस ने उनको नया घर गिफ्ट किया है। ऐसे में शादी के बाद भी प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह काम को किस तरह मैनेज करेंगी ये आने वाला वक्त ही बताएगा। तो वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करती रहेंगी और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाने में लगी रहेंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।