इन 5 रुद्राक्ष ज्वेलरी डिजाइंस से पाएं परफेक्ट सावन लुक, दिखेंगी भीड़ से अलग

सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही चारों तरफ भगवान शिव की भक्ति का माहौल छा जाता है। इस दौरान भोलेनाथ की आराधना के साथ-साथ पारंपरिक सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व होता है। महिलाएं इस खास मौसम में पूजा-पाठ और व्रत के लिए न सिर्फ ग्रीन और रेड कलर के सुंदर कपड़ों को चुनाव करती हैं, बल्कि अपने पूरे लुक में भी आध्यात्मिक टच जोड़ना पसंद करती हैं।
रुद्राक्ष ज्वेलरी के 5 बेहतरीन डिजाइंस
रुद्राक्ष न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है, बल्कि आजकल यह फैशन वर्ल्ड में ट्रेंड बन चुका है। अगर आप भी इस सावन अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया और ट्रेंडी जोड़ना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे रुद्राक्ष ज्वेलरी डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके सावन के लुक को न सिर्फ अट्रैक्टिव बनाएंगे, बल्कि आपको डिवाइन और ग्रेसफुल एहसास भी कराएंगे।
1. रुद्राक्ष त्रिशूल पेंडेंट चेन
अगर आपको हैवी गहने पहनना पसंद नहीं है और आप सिंपल व सोबर लुक चाहती हैं, तो रुद्राक्ष त्रिशूल पेंडेंट चेन बेस्ट चॉइस है। चांदी की पतली चेन के साथ बना यह डिजाइन पहनने पर एलिगेंट लगता है। ऐसे में आप सावन में इसे पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के पेंडेंट को आप कॉटन कुर्ती, एथनिक सूट्स या फिर इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ कैरी कर सकती हैं। यह आपके सिंपल आउटफिट को भी क्लासिक लुक देता है।

2. रुद्राक्ष कॉपर ब्रेसलेट
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कांच की चूड़ियों के साथ आप इस तरह का खूबसूरत रुद्राक्ष कॉपर ब्रेसलेट पेयर कर सकती हैं। यह हाथों को अट्रैक्टिव बनाने के साथ ही पूरे सावन लुक को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस तरह के ब्रेसलेट को आप मार्केट में किसी भी ज्वेलरी शॉप या गहनों की दुकान से खरीद सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: अगर आप साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो एक हाथ में वॉच और दूसरे हाथ में रुद्राक्ष का स्टेटमेंट कड़ा पहनें।

3. रुद्राक्ष और पर्ल मिक्स माला
शाही और थोड़ा हैवी एथनिक लुक पाने के लिए रुद्राक्ष और मोतियों से मिलकर बनी यह खूबसूरत माला पहन सकती हैं। इसमें रुद्राक्ष के दानों के बीच-बीच में सफेद मोती पिरोए जाते हैं, जो पारंपरिक साड़ियों के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं।
ऐसे करें स्टाइल: आप इसे सावन की पूजा या किसी त्योहार के दिन बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह डार्क कलर के सूट के साथ भी खूब जचेगी। इसके साथ बालों में पारंपरिक जूड़ा बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Latest Sui Dhaga Earrings Designs: सूट और साड़ी दोनों के लिए बेस्ट हैं ये सुई धागा इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
4. ओम त्रिशूल रुद्राक्ष इयररिंग्स
आप रुद्राक्ष ज्वेलरी में इयररिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं। कानों के लिए ओम त्रिशूल रुद्राक्ष इयररिंग्स यूनिक फैशन स्टेटमेंट हो सकते हैं। त्रिशूल और रुद्राक्ष के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आप सावन में भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: अगर आप गले के लिए हैवी हार नहीं पहन रही हैं, तो सिर्फ इन रुद्राक्ष इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स को आप खासकर अनारकली सूट या प्लेन साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।

5. रुद्राक्ष डमरू वाली अंगूठी
अगर आप पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो मल्टी-लेयर्ड रुद्राक्ष माला के साथ इस खूबसूरत रुद्राक्ष डमरू वाली अंगूठी को पेयर कर सकती हैं। यह आपको सावन में डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देगी।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह की रिंग को आप किसी डार्क कलर की साड़ी या सूट के साथ स्टाइल करें। इससे रिंग का डिजाइन और उसका डिवाइन लुक साफ नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- सावन में लड़कियां ट्राई करें इस तरह के रुद्राक्ष ब्रेसलेट, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती
इस सावन आप भी खास मौके पर इन ट्रेंडी रुद्राक्ष ज्वेलरी डिजाइंस को कैरी करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/dhamecha/yash/amazon/D2fashion/Gratify/BrajMantra Store
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।