Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

सावन से पहले चुन लें 5 ट्रेंडी मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया डिजाइंस, यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शन

अगर आप भी एक्सेसरीज को अपग्रेड कर रही हैं, तो इस साल कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। सावन में डेली वियर के लिए चांदी की मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया बेस्ट रहेगी। ऐसी बिछिया आपके पैरों को भरा-भरा और मॉडर्न लुक देगी। 
Updated:- 2026-07-15, 20:16 IST
image

फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। इस साल महिलाओं ने न सिर्फ आउटफिट में बदलाव किए हैं, बल्कि इन दिनों कुछ एक्सेसरीज भी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। बात करें बिछिया की, तो आजकल मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया डिजाइंस का काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर आप भी सावन आने से पहले अपने लिए खूबसूरत चांदी की बिछिया खरीदने वाली हैं, तो इस लेख में कुछ लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस के बारे में जरूर जानें।

रेड स्टोन वर्क मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया 

कुछ ही दिनों में सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। सावन में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव आराधना करती हैं। आप भी सावन के महीने में सोलह श्रृंगार करने वाली हैं, तो इस पवित्र महीने में पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत रेड स्टोन वर्क मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को अभी से खरीद सकती हैं।

2 - 2026-07-15T194959.170

मल्टी-स्ट्रैंड बैंड बिछिया 

शादीशुदा महिलाएं अपने श्रृंगार में बिछिया जरूर शामिल करती हैं। अगर आप भी सावन में पहनने के लिए बिछिया खरीदने वाली हैं, तो हमेशा एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय आप ऐसी खूबसूरत मल्टी-स्ट्रैंड बैंड बिछिया को ट्राई करके अपने सावन लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसी बिछिया आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी।

3 - 2026-07-15T195007.178

स्टर्लिंग सिल्वर ब्रेडेड मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया  

आप चाहें तो सावन के महीने में भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टर्लिंग सिल्वर ब्रेडेड मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी बिछिया इन दिनों महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती हैं। आप इन्हें अपने नजदीकी बाजार की किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

1 - 2026-07-15T195005.247

यह भी पढ़ें- Pearl Bichiya Designs: मोती लगी बिछिया सेट बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती, दिखेंगी खूबसूरत

डायमंड 5 लेयर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया 

महिलाओं को बिछिया पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आपके पास भी एक से बढ़कर एक बिछिया के कलेक्शंस हैं, तो इन्हीं कलेक्शंस में आप 5 लेयर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया इन दिनों अधिकतर महिलाएं पहनना पसंद कर रही हैं। अगर आपको लाइटवेट बिछिया पसंद है, तब तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

5 - 2026-07-15T195008.999

घुंघरू सिल्वर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया 

डेली वियर में पहनने के लिए भी आप इस डिजाइनर घुंघरू सिल्वर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ऐसी बिछिया डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं। आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ कैरी करके परफेक्ट और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। 

bb

यह भी पढ़ें- Chandi Ki Bichiya: आपके लिए बेस्ट हैं यह बिछिया के नए और लेटेस्ट डिजाइंस, बढ़ेगी पैरों की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  pinterest/Kiara/Etsy/Amrita Jana/meesho

FAQ
सावन में कौन सी बिछिया सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
सावन में आजकल ऑक्सीडाइज्ड और मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया ट्रेंड कर रही है।
शादी के लिए कौन सी बिछिया डिजाइन अच्छी रहेगी?
चांदी की घुंघरू वाली, डायमंड जड़ी, मीनाकारी या फ्लोरल डिजाइन वाली बिछिया बेस्ट रहेगी।
सावन 2026 कब हैं?
वर्ष 2026 में सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई (गुरुवार) से शुरू होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।