न्यू लुक के लिए साड़ी के साथ स्टाइल करें कोटी, देखें डिजाइंस

अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की कोटी स्टाइल वाली साड़ी स्टाइल कर सकती हैं और इस तरह की साड़ी में आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी ।
Updated:- 2024-09-14, 00:06 IST
saree with koti

कई सारे मौकों पर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आता है और ये ही वजह है कि महिलाएं बेस्ट साड़ी की तलाश में होती है। लेकिन, अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप साड़ी के साथ ये कोटी स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ साड़ी दिखा रहे हैं जो आप कोटी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

वी नेक सॉफ्ट बेरी कोटी साड़ी

V Neck Soft Berry Koti Saree

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की कोटी वाली साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। यह सारे पिंक कलर में हैं और इसके साथ जो  कोटी अहि वो  वी नेक शेप में है। इस साड़ी में सेक्विन, फ्लोरल, बीड्स एंड जारी वर्क किया है। इस तरह की साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आएगा और इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन 2000 रुपये की कीमत में खरीद सकती है।

इस साड़ी के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्व्लेरी स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अनारकली सूट से जुड़ी ये रोचक बातें जानती हैं आप?

साटन शोर्ट कोटी साड़ी

satin short coat saree

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क शोर्ट कोटी साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आएगा साथ ही आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी। इस साड़ी को आप बजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म से 2000 से 4000 रूपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस साड़ी के साथ आप कुंदन या चोकर स्टाइल कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी विद फुल कोटी

Embroidery Work Saree With Full Koti

यह एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी जो कि फुल कोटी में है इस साड़ी को भी आप न्यू लुक पाने के लिए स्टाइल कर सकती हैं। यह फुल कोटी साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आएगा और इस तरह की साड़ी को वियर करने के बाद आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी। इस साड़ी को आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये साड़ी 2,000 से 5,000 रुपये में मिल सकती है।

इस साड़ी के साथ आप चोकर या मिरर वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs DIY:सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए शादी में पहनें अनारकली सूट के ये डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-peachmode, turkeyclothina, azafashions

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।