Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

कॉलेज जाने वाली लड़कियां जरूर रीक्रिएट करें सारा तेंदुलकर के ये लुक्स, दिखेंगी गॉर्जियस

अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट है और कॉलेज में गॉर्जियस लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आप सारा तेंदुलकर के कुछ कैजुअल लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2025-07-22, 19:06 IST
image

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने फैशनेबल लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट है और कॉलेज में अपने लुक से सभी को खुश करना चाहती हैं, तो आप सारा तेंदुलकर के कुछ कैजुअल लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती का भी जलवा बिखेर सकती हैं। सारा के इन लुक्स को रीक्रिएट कर आप भी बला की खूबसूरत लगेंगी।

ऑफ व्हाइट क्रोशिया टॉप के साथ वाइड लेग जींस

कॉलेज में एक जैसे कपड़े पहनकर अधिकतर लड़कियां बोर होने लगती है और वह कुछ नया ट्राई करने का सोचती है।  ऐसे में अगर आप भी कॉलेज में खूबसूरत बनकर जाना चाहती हैं, अब आप सारा तेंदुलकर के इस ऑफ व्हाइट क्रोशिया स्लीवलेस टॉप के साथ वाइड लेग डेनिम जींस वाले लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।  इस तरह के आउटफिट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

1 - 2025-07-22T142043.051

वी नेक टू टोन स्लीवलेस टॉप एंड लूस फिटिंग ब्लू जीन्स

सारा तेंदुलकर वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती है।  लेकिन उनका यह वी नेक टू टोन स्लीवलेस टॉप एंड लूस फिटिंग ब्लू जीन्स वाले लुक को रीक्रिएट कर गॉर्जियस दिख सकती हैं। आप इसे ट्राई कर कॉलेज में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं और सभी का दिल जीत सकती है।  इस तरह के आउटफिट को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: Tops For Women: व्हाइट जींस के साथ शामिल करें ये 4 खूबसूरत टॉप, दिखेंगी हटके

2 - 2025-07-22T142046.626

ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप टॉप विथ व्हाइट पेंट

अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप सारा तेंदुलकर का यह ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप टॉप विद व्हाइट पेंट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं।  इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। आप चाहे तो अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह का लुक आपके कॉलेज के लिए बेस्ट हो सकता है।

3 - 2025-07-22T142044.624

ब्लैक क्रॉप टॉप एंड ब्लैक वाइड लेग पेंट

सारा तेंदुलकर की तरह अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए और कॉलेज में सभी से तारीफें बटोरने के लिए आप सारा तेंदुलकर के इस ब्लैक क्रॉप टॉप एंड ब्लैक वाइड लेग पेंट को रीक्रिएट कर सकती है। सारा का यह लुक इन आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा। इस तरह के आउटफिट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है। आप चाहें तो इसके साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।  

4 - 2025-07-22T142040.960

यह भी पढ़ें:  लाबुबू डॉल एक्सेसरीज का बढ़ रहा महिलाओं में क्रेज, ये डिजाइन हैं आपके लिए बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -  instagram/saratendulkar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।