Celeb fashion Tips: 10 हजार रुपए से भी कम कीमत की ड्रेस नजर आईं सारा अली खान, यहां से आप भी खरीद सकती हैं

बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बेहद सिंपल और सोवर हैं। वह न तो ज्यादा मेकअप करती हैं और न ही ज्यादा डिजाइनर कपड़ों में नजर आती हैं। उन्हें साधारण रहना पसंद है। अक्स वह अपने साधारण से लुक में ही पापाराजी के कैमरों में कैद हो जाती हैं। सारा अली खान की अब तक बॉलीवुड में 2 फिल्में आ चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म थी केदारनाथ और दूसरी थी सिंबा। दोनों ही फिल्मों में सारा अली खाना बेहद सिंपल अवतार में दिखाया गया है। आपको बता दें कि अपनी रियल लाइफ में भी सारा लगभग बिना मेकअप और साधारण सी ड्रेस में नजर आ जाती हैं। इस बार भी उन्हें इसी अवतार में मुंबई के एक सैलून के लिए जाते हुए देखा गया। उन्होंने बेहद साधारण सी यलो कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी और वह नो मेकअप लुक में थी।
आपको बता दें कि सारा अली खान ने हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल पार्ट-2’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। वहीं सारा अली खान अब अपनी दूसरी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग केलिए जल्द ही बैंकॉक रवाना होने वाली हैं। सारा अली खान के साथ इस फिल्म में वरुण धवन हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए सारा अली खान सैलून सैशन लेने पहुंच थीं। इस दौरान उनहोंने मैक्सी ड्रेस पहन रखती थीं। वैसे सारा अली खान को अधिकतर कॉटन सूट, अनारकली सूट या फिर मैक्सी ड्रेस में देखा गया है। इतना ही नहीं सारा अली खान जब शूटिंग पर नहीं होती हैं तो वह मेकअप भी यूज नहीं करती हैं।
आपको बता दें कि सारा अली खान ने इस दौरान यलो कलर की जो मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी वह The Burnt Soul के कलेक्शन की थी। इस मैक्सी की कीमत बेहद कम है। इसे आम महिलाएं भी खरीद सकती हैं। यह मैक्सी मात्र 9500 रुपए की है। जिस वेबसाइट से सारा ने यह ड्रेस पर्चेज की है वहां इस ‘Dahlia Paneled Dress’ बताया गया है। वह बिना मेकअप और इस अफॉर्डेबल ड्रेस में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सारा अली खान को बेहद कम कीमत की ड्रेस में स्पॉट किया गया हो। सारा अली खान ब्रांड फ्रीक नहीं हैं। उन्हें जहां जो चीज अच्छी लगती हैं वो खरीद लेती हैं और यही उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुका है। कुछ दिन पहले ही सारा अली खान को ग्लोबल देशी ब्रांड के मात्र 2500 रुपए कीमत वाली मैक्सी ड्रेस में देखा गया था। वह इस ड्रेस में भी काफी प्यारी नजर आ रही थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।