Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

Salwar Pant Mohri: सलवार पैन्ट्स को देना है स्टाइलिश लुक तो बनवाएं मोहरी की ये खूबसूरत डिजाइंस, सूट लुक में लग जाएंगे चार चांद

सूट में स्टाइलिश लुक पाने के लिए पोंचे के लिए भी परफेक्ट डिजाइन चुनना जरूरी होता है। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रहे डिजाइन पर नजर जरूर डालें।
Updated:- 2024-10-20, 10:53 IST
image

सलवार-कमीज पहनना हम सभी को बेहद पसंद करते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के रेडीमेड डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हम ज्यादातर खुद कस्टमाइज किए हुए सलवार-सूट ही पहनना पसंद करते हैं। 

poncha for salwar

सूट में स्टाइलिश दिखने के लिए आपको सलवार पैन्ट्स की मोहरी के लिए भी डिजाइन चुनना ही चाहिए। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं लेस डिजाइन वाले सलवार पोंचे। साथ ही, बताएंगे इन सलवार के पोंचे को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स- 

चिकनकारी लेस पोंचा डिजाइन 

chikankari lace mohri

सिंपल और सोबर डिजाइन की मोहरी का डिजाइन पहनना चाहती हैं तो इस तरह की सलवार पैन्ट्स आपके लुक में जान डालने का काम करेंगी। इसमें आप चाहें तो कट वर्क भी करवा सकती हैं। देखने में यह लुक काफी स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने का काम करेगा।

डबल लेस पोंचा डिजाइन 

double lace poncha

आजकल सलवार के पोंचे में दो तरह से डिजाइनर लेस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कोशिश करें कि कम चौड़ी लेस चुनकर ही इसे मोहरी में लगवाएं। सलवार पैन्ट्स में लगवाई लेस के साथ मैचिंग लेस को आप सूट के घेरे और स्लीव्स में भी लगवा सकते हैं। इसके अलावा नेकलाइन के लिए भी मिलती-जुलती किनारी लेस काम आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Poncha Designs: सिंपल सलवार-सूट लुक को खास और फैंसी बनाने में मदद करेंगे पोंचें के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

गोटा-पट्टी पोंचा लेस डिजाइन 

gota patti lace

आजकल फैंसी लुक के लिए सलवार के पोंचे पर गोल्डन कलर की गोटा-पट्टी वर्क वाली लेस को को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गोटा-पट्टी के आलावा बारीक डिजाइन की किनारी लेस को भी साथ में लगा सकती हैं। इसके अलावा फैंसी लुक में कलर्स को शामिल करने के लिए कलरफुल लेस में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। 

 इसे भी पढ़ें: Kalidaar Salwar Suit Designs: कलीदार सलवार-सूट के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें

नेट लेस पोंचा डिजाइन 

net mohri pants

नेट वर्क देखने में बेहद सोबर और स्टाइलिश लुक देने का काम करता है। नेट में चिकनकारी वर्क आजकल में डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बात अगर लुक को आकर्षक बनाने की करें तो आप पैन्ट्स को एंकल लेंथ का बनवा सकती हैं और यह नेट डिजाइन मोहरी के लिए बनवा सकती हैं। 

 

अगर आपको सलवार के पोंचें के नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: cut n stitching styles

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।