Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

सावन में साड़ी संग पहन रही हैं टेंपल ज्वेलरी? इन 3 ट्रिक से बनाएं अपना लुक खास

साड़ी के साथ सही ज्वेलरी का चुनाव आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देता है। ऐसे में अगर आप साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी पहनने वाली हैं, तो कुछ खास टिप्स को आजमाकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 
Updated:- 2026-08-05, 20:31 IST
image

सावन का महीना शुरू होते ही महिलाएं भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाती हैं। इस पावन महीने में पूजा-पाठ और व्रत के दौरान ज्यादातर महिलाएं हरे, लाल और पीले रंग के एथनिक कपड़े पहनती हैं और पूरे उत्साह के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं।

सावन में साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना हर महिला को पसंद होता है। अगर आप भी इस बार अपनी साड़ी के साथ रॉयल और क्लासिक टेंपल ज्वेलरी पेयर करने की सोच रही हैं, तो इसे स्टाइल करने से पहले 3 जरूरी रूल्स जरूर जान लें। आइए जानते हैं टेंपल ज्वेलरी पहनते वक्त ध्यान रखने योग्य कुछ खास बातें-

टेंपल ज्वेलरी स्टाइल करने के 3 गोल्डन रूल्स

सावन के मौके पर परफेक्ट एथनिक लुक पाने के लिए ज्वेलरी पहनते समय नीचे दिए गए 3 रूल्स जरूर फॉलो करें: 

1 - 2026-08-05T192453.520

रूल 1: साड़ी की हैवीनेस के हिसाब से चुनें हार

साड़ी के साथ वैसे तो हर तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है, लेकिन टेंपल ज्वेलरी चुनते समय साड़ी की हैवीनेस पर ध्यान देना जरूरी होता है।

  • अगर आपकी साड़ी बहुत ज्यादा हैवी, जरी वर्क या ब्रोकेड वाली है, तो उसके साथ मीडियम साइज या सिंगल लेयर वाली टेंपल ज्वेलरी ही पेयर करें।
  • हैवी साड़ी के साथ बहुत हैवी ज्वेलरी पहनने से लुक काफी भरा-भरा हो सकता है।
  • अगर साड़ी सिंपल या प्लेन है, तो आप हैवी और चोकर स्टाइल टेंपल सेट पहन सकती हैं।

रूल 2: ब्लाउज की नेकलाइन का रखें खास ध्यान

जब भी आप साड़ी पहनें, तो ब्लाउज के गले के डिजाइन के हिसाब से ही हार का चुनाव करें।

  • अगर ब्लाउज का गला डीप राउंड या यू-शेप है, तो छोटा चोकर या मीडियम साइज हार ज्यादा सुंदर लगेगा।
  • हाई नेक या बोट नेक ब्लाउज के साथ लंबा टेंपल हार (लॉन्ग हरम) पहनें। यह बहुत ही परफेक्ट उठाव देगा।
  • इस तरह की नेकलाइन के लिए वी-शेप टेंपल पेंडेंट वाला हार सही रहता है।

यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Necklace Set Designs: सिंपल सिल्क साड़ी के साथ वियर करें टेंपल ज्वेलरी नेकलेस सेट, देखें डिजाइंस

रूल 3: स्टेटमेंट पीस को बनाएं अपने लुक का मुख्य आकर्षण

टेंपल ज्वेलरी पहनते वक्त एक ही गहने को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने दें।

  • अगर आप लंबा टेंपल हार पहन रही हैं, तो गले में उसके साथ एक्स्ट्रा छोटी चेन या छोटा हार जोड़ने से बचें।
  • केवल एक शानदार लॉन्ग हार या एक चोकर सेट ही आपके पूरे लुक को एलिगेंट दिखाने के लिए काफी है।  

किन साड़ियों के साथ सबसे ज्यादा जंचती है टेंपल ज्वेलरी?

टेंपल ज्वेलरी हर फैब्रिक पर अच्छी नहीं लगती। यह सबसे ज्यादा बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी, ऑर्गेंजा और हैंडलूम कॉटन साड़ियों के साथ खूब उठाव देती है। सावन में अगर आप इन साड़ियों के साथ टेंपल ज्वेलरी पेयर करेंगी, तो आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक मिलेगा।  

2 - 2026-08-05T192458.121

यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Necklace Designs: ट्रेडिशनल ज्वेलरी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये टेंपल ज्वेलरी नेकलेस, देखें डिजाइंस

सावन के पावन अवसर पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए टेंपल ज्वेलरी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऐसे में आप इस सावन ऊपर बताए गए 3 स्टाइलिंग रूल्स को ध्यान में रखें और बिना किसी झंझट के पाएं एक रॉयल, अट्रैक्टिव और गॉर्जियस एथनिक लुक। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :   flipkart/grisha/Amazon 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।