herzindagi
image

अथिया शेट्टी के ये साड़ी लुक को करें रीक्रिएट, हसबैंड भी आपको देख हो जाएगा खुश

अगर आप भी साड़ी पहनने का शौक रखती हैं और किसी प्रोग्राम या फिर घर की शादी में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो आप अथिया शेट्टी के ये साड़ी लुक्स ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 16:01 IST

अथिया शेट्टी अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। बात चाहे वेस्टर्न ड्रेस की हो या फिर ट्रेडिशनल ड्रेस की वे हर आउटफिट में बेहद प्यारी लगती है। यही नहीं अथिया शेट्टी के कुछ साड़ी वाले लुक देखकर आपका भी उन्हें कॉपी करने का मन होगा। अगर आप भी साड़ी पहनने का सोच रही हैं या फिर किसी फक्शन में पहनने के लिए कुछ यूनिक खोज रही हैं, तो अथिया शेट्टी के इन साड़ी लुक को रेक्रेट कर सकती हैं।

अथिया शेट्टी की आइवरी साड़ी

aaivari

अगर आप भी खूबसूरत साड़ी की तलाश में हैं, तो अथिया शेट्टी की इस आइवरी साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। आप इस साड़ी में अपना क्लासिक एथनिकलुक क्रिएट कर सकती हैं। सुनहरी-पट्टी वाली इस साड़ी को पहन कर आप भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं। आप ऐसी साड़ी को ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर किसी बड़ी शॉप पर आर्डर देकर बनवा सकती हैं। इस साड़ी को पहन कर आप शाही घराने की लगेंगी।

अथिया शेट्टी की सिल्क साड़ी

2 (4)

इसके अलावा आप अथिया शेट्टी की इस गुलाबी कलर की सिल्क साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से काम नहीं लगेंगी। आप इस साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप अथिया शेट्टी की तरह अपने बालों की यूनिक हेयर स्टाइल भी बनवा सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: पार्टी में होगी आपके लुक की तारीफ ! जब पहनकर जाएंगी ये ब्लैक साड़ी पार्टी वियर

शिमर साड़ी

gray saree

अगर आपके घर पर शादी या फिर कोई खास फंक्शन है, तो आप अथिया शेट्टी की इस लाइट ग्रे कलर की शिमर साड़ी को पहन सकती हैं। स्टोन वर्क के साथ आप इस साड़ी को तैयार करा सकती हैं या फिर इसे ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं। आप इस साड़ी के साथ गोल्डन स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी खरीद सकती हैं। ये आपके लुक को पूरा करने में काफी मदद करेंगे। आप इस साड़ी के साथ अपने बालों को घुला या फिर बन बना कर गजरा भी लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

येलो वर्क वाली

yellow saree

लाइट येलो वर्क वाली अथिया शेट्टी की ये साड़ी भी आप पहन सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मंगवा सकती हैं। इस साड़ी में आपको देखकर हर कोई आपकी तारीफ करने लगेगा। इस साड़ी के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और अपनी पसंद की कोई हेयर स्टाइल भी करवा सकती हैं। इन सभी साड़ी लुक्स को आप रीक्रिएट कर किसी भी फक्शन में भीड़ से अलग दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Saree  Designs: हल्दी फंक्शन में दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो ये ब्राइट कलर की साड़ी करें वियर, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Instagram/athiyashetty

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।