Readymade Style Blouse: 1000 रुपये से कम में भी मिल सकते हैं ये रेडीमेड ब्लाउज, प्लेन से लेकर फैंसी साड़ी लुक बन जाएगा खास

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए सही स्टाइलिंग करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए सही स्टाइल और डिजाइन का ब्लाउज चुनना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में फैशन का दौर रोजाना तेजी से बदल रहा है और मार्केट में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है।
आजकल की बात करें तो मार्केट में आपको रेडीमेड स्टाइल के ब्लाउज आसानी से देखने को मिल जाएंगे। तो आइये देखते हैं रेडीमेड स्टाइल ब्लाउज डिजाइंस, जो आपको सस्ते से सस्ते में आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही, बताएंगे इन ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-
वेलवेट डिजाइन ब्लाउज

बदलते मौसम में फैंसी डिजाइन वाले ब्लाउज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको काफी फैंसी लुक देने वाले ब्लाउज देखने को मिल जाएंगे। इसमें मैरून कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह के वेलवेट ब्लाउज में आपको गोल्डन लेस वर्क वाले डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के ब्लाउज वेडिंग फंक्शन में देखने को मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Fancy Cotton Blouse: सिंपल कॉटन ब्लाउज को फैंसी और स्टाइलिश बनाने के लिए काम आएंगी ये आसान टिप्स, मिलेगा मॉडर्न लुक
डिजाइनर बैक डिजाइन ब्लाउज

आजकल हर तरह के ब्लाउज मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आजकल बैक में डिजाइन वाले ब्लाउज देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के ब्लाउज में आपको हैवी वर्क वाले डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसे आप हर तरह की साड़ी के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो इस तरह के ब्लाउज की स्लीव्स भी अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकते हैं।
मल्टी-कलर ब्लाउज

अगर आप प्लेन या सिंपल साड़ी को डिजाइनर लुक देना चाहती हैं तो मार्केट में मिलने वाले जयपुरी वर्क वाले ब्लाउज खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको ब्लू, रेड, पिंक जैसे अन्य कई कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे। इसे खासकर शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी के साथ में पहनना पसंद किया जाता है।

अगर आपको ब्लाउज की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: salwarstudio, mameraa, royskart, aayuracreation
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।