रवीना टंडन के ये साड़ी लुक्स होंगे हर तरह की पार्टी के लिए परफेक्ट

मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन 90 के दशक के टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होनें बॉलीवुड में जमकर काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। उनके हर लुक्स इस बात का गवाह हैं कि वह किसी फैशन डीवा से कम नहीं है। वह वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर आउटफिट में रॉक करना जानती हैं। अगर आप पार्टी में जा रही हैं और कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें, तो आपको साड़ी का ऑप्शन चुनना चाहिए। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे पहन हर महिला बेहद खूबसूरत लगती है। इसके लिए आप रवीना टंडन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उनके बेस्ट साड़ी लुक्स पर।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी से मिलेगा गॉर्जियस लुक
टिप्स: आप चाहें तो इस तरह की साड़ी के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज भी पहन सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, ब्राउन लिपस्टिक और खुले बाल से अपना लुक कंप्लीट करें।
चॉकलेट ब्राउन स्टोन वर्क साड़ी
टिप्स: लो बन बनाएं और इसमें फूल लगाएं। कुंदन का नेकलेस और ईयरिंग्स पहनें।
सीक्वेन ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी पहनें
View this post on Instagram
सीक्वेन साड़ी आजकल हर महिला के वॉर्डरोब में आसानी से मिल जाएगी। क्योंकि यह साड़ी बेहद स्टाइलिश होती है। अगर आप चाहती हैं कि नाइट पार्टी में सबकी निगाहें पर आप टिकी रहे तो इसके लिए आप रवीना टंडन के लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होनें ब्लैक एंड व्हाइट सीक्वेन साड़ी के साथ डीप बैक ब्लाउज पहना है। इसके साथ उन्होनें न्यूड मेकअप किया है।
टिप्स: सीक्वेन साड़ी के साथ मैसी बन बनाएं और हैवी ईयरिंग्स पहनें। आप चाहें तो कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:समर्स में सूट को पहनना है स्टाइलिश अंदाज में, तो रवीना टंडन के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
नेट साड़ी में दिखेंगी स्टनिंग
View this post on Instagram
नेट साड़ी का फैशन कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं था। रवीना टंडन ने भी ग्रे कलर की नेट की साड़ी पहनी है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होनें नेट का ही ब्लाउज पहना है। मरून स्टोन ईयरिंग्स, ब्राउन लिपस्टिकल और बन बनाया है।
टिप्स: नेट की साड़ी के साथ ग्लिटरी मेकअप करें। आप चाहें तो बाल खुले भी रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इंडियन ही नहीं, वेस्टर्न वियर को भी बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं रवीना टंडन
ब्लैक सिल्क साड़ी
View this post on Instagram
रवीना टंडन का यह साड़ी लुक बेहद अच्छा है। अगर आप साड़ी में सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं तो सिल्क साड़ी पहनें। खासतौर पर ब्लैक साड़ी। उन्होनें काली बिंदी, झुमके और खुले बाल से अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाए हैं।
टिप्स: साड़ी में परफेक्ट लुक के लिए रेड लिपस्टिकल लगाएं और जुड़ा के साथ गजरा लगाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।