सिल्क से ऑर्गेंजा तक, वॉर्डरोब में जरूर रखें रामायण एक्ट्रेस साई पल्लवी जैसी ये 5 साड़ियां, मिलेगा रॉयल लुक

Sai Pallavi Saree Collection: साउथ की नेचुरल ब्यूटी साईं पल्लवी इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चे में हैं। फिल्म के प्रमोशन से लेकर हर इवेंट में उनका साड़ी लुक फैंस का दिल जीत लेता है। बनारसी सिल्क साड़ी से लेकर ऑर्गेंजा साड़ी कलेक्शन तक, साईं पल्लवी की हर साड़ी एलिगेंस और खूबसूरती की मिसाल दिखाती है। एक्ट्रेस बिना ज्यादा मेकअप और हैवी ज्वेलरी के भी बहुत अच्छे से साड़ी कैरी करती हैं।
हर महिला के वॉर्डरोब में अलग-अलग फैब्रिक की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन जरूर होता है। साड़ी एक ऐसी ड्रेस है जो किसी भी महिला को बिना किसी मेहनत के एलिगेंट लुक देती है और साईं पल्लवी का साड़ी ड्रेप करने का अंदाज तो काफी खास है। आइए देखते हैं उनके 5 सबसे खूबसूरत साड़ी कलेक्शन जो आपकी अलमिरा में जरूर होनी चाहिए।
साईं पल्लवी का साड़ी कलेक्शन
अगर आपको भी साईं पल्लवी जैसे सिंपल और एलिगेंट लुक चाहिए तो, वॉर्डरोब में ऐसी 5 साड़ी जरूर रखें। एक्ट्रेस काफी हैवी लुक कैरी नहीं करती है, लेकिन फिर भी वह काफी शानदार लगती हैं।
1. प्लेन ग्रीन साड़ी विद हरी चूड़ियां
एक्ट्रेस ने एक बेहद ही सिंपल और प्लेन हरे रंग की साड़ी पहनी है जो दिखने में काफी सादी है, लेकिन बहुत सुंदर लग रही है। अगर आप भी ऐसी साड़ी खरीदना चाहती हैं, तो आपको यह आसानी से मार्केट में 1000 रुपये के अंदर मिल जाएगी।
ऐसे करें स्टाइल: इस साड़ी के साथ आप हरे रंग की चूड़ियां और छोटी सी बिंदी लगाकर बालों को खोल सकती हैं। इसे पहनने से आपका लुक काफी प्यारा आएगा।
main image credit-sai pallavi (instagram)
2. क्लासिक रेड साड़ी लुक
अगर आप भी किसी फेस्टिवल पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो साईं पल्लवी के रेड लुक से इंस्पिरेशन लें। पूरी साड़ी रेड है और किनारे पर पतला गोल्डन बॉर्डर है साथ ही साड़ी के बीच में डिजाइन बनी है। ऐसी साड़ी आपको 2000-3000 रुपये में लोकल मार्केट या ऑनलाइन मिल जाएगी।
ऐसे करें स्टाइल: साड़ी का कलर ही इतना बोल्ड है इसलिए ज्वेलरी गोल्डन में रखें और एक छोटा सा चोकर और झुमके ही काफी हैं। बालों को खुला लुक दें और एक छोटी सी बिंदी लगा लें।
main image credit-sai pallavi (instagram)
3. लाइट ब्लू एम्ब्रॉयडरी ऑर्गेंजा साड़ी
कॉलेज फेयरवेल या डे-वेडिंग के लिए अक्सर लड़कियां कुछ हल्का देखती हैं। ऐसे फंक्शन के लिए ये लाइट ब्लू ऑर्गेंजा साड़ी जरूर ट्राई करें। इस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी है और पहनने में काफी लाइट है। ऐसी ऑर्गेंजा साड़ी आपको 1800-2800 रुपये तक में मिल जाएगी।
ऐसे करें स्टाइल: ये साड़ी पहले से ही शीयर है इसलिए इसके अंदर स्किन कलर का पेटीकोट जरूर पहनें। ज्वेलरी में सिर्फ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स पहनें, गले में अगर कुछ नहीं भी पहनेंगी तो भी अच्छा लुक आएगा।
main image credit-sai pallavi (instagram)
4. आइवरी सिल्क साड़ी
अगर आप कुछ हल्का पहनना और सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं, तो साईं पल्लवी के इस आइवरी लुक से जरूर इंस्पिरेशन लें। फोटो में एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट आइवरी सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर बहुत ही बारीक जाल वर्क है और साथ में स्क्वायर नेक वाला 3/4 स्लीव ब्लाउज। ऐसी प्योर आइवरी सिल्क साड़ी आपको मार्केट में 2500-4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी, अगर आप बनारसी फैब्रिक में लेंगी तो थोड़ी महंगी पड़ेगी।
ऐसे करें स्टाइल: साड़ी बहुत रॉयल है इसलिए ज्वेलरी हल्की रखें। एक पतला अमेरिकन डायमंड चोकर और छोटे स्टड ईयररिंग्स काफी हैं। हैवी मांग टीका अवॉइड करें और बालों को खुला रखें।
main image credit-sai pallavi (instagram)
5. पीच कलर बनारसी साड़ी
रामायण प्रमोशन वाला साईं का ये पीच बनारसी लुक इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। लाइट कलर पर गोल्डन बूटे वाला काम है। ऐसी बनारसी साड़ी आपको बनारस मार्केट या ऑनलाइन 3000-5000 रुपये तक में मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Ananya Panday Saree Style: अनन्या पांडे के इन साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट, दिखेंगी स्टाइलिश
ऐसे करें स्टाइल: इस साड़ी के साथ हैवी कुंदन ईयररिंग्स पहनें और गला खाली रखें। बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखें तो ईयररिंग्स ज्यादा हाइलाइट होंगे। मेकअप में पीची लिपस्टिक लगाएं।
main image credit-sai pallavi (instagram)
इन बातों का रखें ध्यान
साड़ी खरीदते और उन्हें रखते वक्त नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान दें।
- ऑर्गेंजा जैसी हल्की साड़ी के साथ हमेशा स्लीक बन या खुले स्ट्रेट बाल रखें, हैवी हेयरस्टाइल लुक खराब कर देता है।
- बनारसी और सिल्क साड़ियों को हैंगर पर न टांगें, हमेशा मलमल के कपड़े में लपेट कर रखें।
- साईं पल्लवी की तरह मिनिमल लुक के लिए साड़ी के कलर से मैच करती छोटी बिंदी और न्यूड लिपस्टिक ही लगाएं।
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Actress Monalisa के इन साड़ी लुक्स से लें करवा चौथ 2026 के लिए इंस्पिरेशन, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
साईं पल्लवी के साड़ी लुक्स भले ही काफी सिंपल है, लेकिन अगर आप इन्हें अच्छे से कैरी करती हैं, तो ये सभी आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-sai pallavi (instagram)
- साईं पल्लवी ने रामायण प्रमोशन में कौन सी साड़ी पहनी थी?
- साईं पल्लवी ने चेन्नई में रामायण पार्ट 1 के म्यूजिकल लॉन्च पर पीच और बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी।
- ऑफिस या डेली यूज के लिए साईं पल्लवी की कौन सी साड़ी बेस्ट है?
- उनकी प्लेन ग्रीन साड़ी और लाइट ब्लू ऑर्गेंजा साड़ी डेली और ऑफिस यूज के लिए सबसे कंफर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन है।
- साईं पल्लवी जैसी साड़ी लुक के लिए कैसी ज्वेलरी पहनें?
- उनकी तरह मिनिमल लुक के लिए हैवी ज्वेलरी अवॉयड करें, हल्के पर्ल इयररिंग्स, छोटा चोकर और हरी चूड़ियां कैरी करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।