Silver Afgani Payal Designs: ट्रेंड में हैं सिल्वर अफगानी पायल, रमजान के महीने में घुंघरू और बारीक नक्काशी में मिल जाएंगे सुंदर डिजाइंस

Afgani Payal Ke Designs: रमजान का महीना आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और महिलाओं की शॉपिंग शुरू हो जाती है। खासतौर पर शॉपिंग की लिस्ट में ज्वेलरी सबसे ऊपर रहती है और जब बात पायल की आती है, तो महिलाओं से रुका नहीं जाता है। तो हमने सोचा क्यों न रमाजान के महीने में आपको लेटेस्ट डिजाइन वाली अफगानी पायल की डिजाइंस दिखाई जाएं, जो खूब ट्रेंड कर रही हैं। इन पायलों की खासियत है इनका हैवी लुक, बारीक नक्काशी और घुंघरुओं की मधुर खनक, जो आपके एथनिक अंदाज को और भी खास बना देती है। आपको चांदी में इस तरह की पायल के कई डिजाइंस मिल जाएंगी। अगर आप भी रमजान के मौके पर नई और हैवी लुक वाली पायल खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो आपो भी एक बार लेख में दिखाई गई डिजाइंस के बारे में सोचना चाहिए।
क्या होती है अफगानी पायल?
अफगानी पायल की डिजाइन थोड़ी चौड़ी होती है। इसमें चौड़े- चौड़े पैटर्न होते हैं और बारीक डिटेलींग की जाती है। त्योहारों पर इन्हें पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। इन पायलों में चेन और घुंघरू का विशेष महत्व होता है, इस वजह से यह बहुत अधिक हैवी भी नजर आती हैं। अगर आप रमजान में सूट, शरारा या फिर गरारा पहन रही हैं तो इसके साथ ऐसी पायलें बहुत ही शानदार नजर आएंगी।
स्टोन वर्क वाली सिल्वर अफगानी पायल डिजाइन
अगर आप अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाली सिल्वर अफगानी पायल आपके लिए परफेक्ट है। इन पायलों में रंग-बिरंगे या सफेद स्टोन्स जड़े होते हैं, जो रोशनी पड़ते ही बेहद खूबसूरत चमक देते हैं। खासकर शाम की इफ्तार पार्टी या ईद की तैयारी के दौरान ऐसी पायलें आपके आउटफिट को अलग पहचान देती हैं।

घुंघरू वाली सिल्वर अफगानी पायल डिजाइन
अफगानी पायल का असली आकर्षण होता है उसके घुंघरू। घुंघरू वाली सिल्वर अफगानी पायल पहनते ही हर कदम पर हल्की-हल्की खनक सुनाई देती है, जो आपके अंदाज में नजाकत घोल देती है। रमजान के पवित्र महीने में जब महिलाएं खास तौर पर पारंपरिक पहनावा अपनाती हैं, तो ऐसी पायलें लुक को और भी खूबसूरत बना देती हैं। इन पायलों में छोटे-बड़े घुंघरू की लेयर होती है, जो पैरों को भरा-भरा लुक देती है।
यह भी पढ़ें- Zircon Payal Designs: जरकन पायल पहनकर गर्लफ्रेंड को करें Propese Day पर बताएं दिल का हाल, कभी नहीं करेगी इंकार

ऑक्सीडाइज सिल्वर कड़ा अफगानी पायल डिजाइन
ऑक्सीडाइज सिल्वर पायल का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। कड़ा स्टाइल अफगानी पायल इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। इनका लुक थोड़ा रस्टिक और एंटीक होता है, जो आपके पूरे स्टाइल को यूनिक बनाता है। ऑक्सीडाइज फिनिश की वजह से इन पायलों में गहराई और शाइन दोनों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।
कड़ा स्टाइल पायल खासकर उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें हैवी और स्टेटमेंट ज्वेलरी पसंद है।
यह भी पढ़ें- Chandi ki Payal Designs: 10 ग्राम चांदी में बनवाएं पायल के ये डिजाइन, डेली यूज में भी कैरी कर सकती हैं आप

कुल मिलाकर, सिल्वर अफगानी पायल डिजाइंस इस सीजन की सबसे खास ज्वेलरी में से एक हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।