Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

Raksha Bandhan 2026: ₹2,000 में बहन को गिफ्ट करें चांदी की ये ट्रेंडी बालियां

रक्षाबंधन 2026 पर बहन को क्या गिफ्ट दें? इस बात को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपको चांदी की बाली के कुछ ट्रेंडी और बेस्ट डिजाइंस बताएंगे, जो 2000 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।
Updated:- 2026-08-26, 10:23 IST
 latest silver bali designs to gift your sister

रक्षाबंधन वाले दिन अगर आप भी उपहार में कुछ ऐसा चाहती हैं, जो हमेशा आपके पास रहे, तो भाई से कुछ ट्रेंडी और नई चांदी की बाली डिजाइंस उपहार में ले सकती हैं। यह एक ऐसा तोहफा है, जो न केवल खूबसूरत है, बल्कि इसे आप लंबे समय तक याद बनाकर अपने पास रख सकती हैं। ऐसी सिल्वर बाली डिजाइंस बहुत लाइटवेट और खूबसूरत होती हैं, जो खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट रहेंगी। इन सभी बालियों को आप कम बजट में यानी 2000 रुपये के अंदर ही खरीद सकती हैं।

2000 रुपये के अंदर चांदी की बाली के 5 ट्रेंडी डिजाइंस

आजकल सिल्वर ज्वेलरी का काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में राखी के मौके पर गिफ्ट करने के लिए सिल्वर बाली भी एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। आइए जानते हैं 2000 रुपये के अंदर मिलने वाली इन बालियों के डिजाइंस के बारे में -

1. सिल्वर हूप्स बाली डिजाइंस

अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं और डेली वियर के लिए इयररिंग्स देख रही हैं, तो इस साल रक्षाबंधन पर आप अपने भाई से इस तरह की सिल्वर हूप्स बाली उपहार में मांग सकती हैं। ऐसी बालियों को पहनकर हल्का विंटेज और बोहो लुक मिलता है। इसे आप सिंपल कुर्ती, जींस या शर्ट-पैंट के साथ आसानी से पहन सकती हैं।  

1 (20)

(Image credit/myntra/VANBELLE)

2. मिनी सिल्वर झुमकी स्टाइल बाली

इस साल रक्षाबंधन पर आप अपने भाई से मिनी सिल्वर झुमकी स्टाइल बाली मांग सकती हैं। इस बाली को आप राखी वाले दिन ही पारंपरिक और एथनिक लुक के साथ पहनकर बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। यह डिजाइन बाली और झुमकी दोनों का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो पूजा-पाठ और त्योहारों पर बहुत जचेगा। इसे आप इंडो-वेस्टर्न या ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ पेयर कर सकती हैं।  

2 (19)

(Image credit/myntra/Kushal's Fashion Jewellery)

3. लीफ पैटर्न सिल्वर बाली डिजाइन

लीफ पैटर्न बाली भी गिफ्ट में मांगने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प हो सकती है। पत्तियों वाले पैटर्न से बनी यह चांदी की बाली आप रक्षाबंधन पर अपने भाई से मांग सकती हैं। इस तरह की बाली आपको हर मौके पर एक मिनिमल और एलिगेंट लुक देगी। इसे आप 2000 रुपये के अंदर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी मंगवा सकती हैं और कॉलेज या ऑफिस में कुर्ता सेट या स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Silver Bali Earrings For Women: डेली वियर में पहनने के लिए यहां देखें सिल्वर बाली के नए डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ लगेंगे बेस्ट

3 (15)

(Image credit/myntra/RACHIVA)

4. स्टोन एवं पर्ल स्टडेड सिल्वर बाली डिजाइन

अगर आपको पर्ल ज्वेलरी का बहुत शौक है, तो आप अपने भाई से इस रक्षाबंधन मोतियों से सजी चांदी की बाली मांग सकती हैं। यह 2000 रुपये के अंदर आपको आसानी से मिल जाएगी। इसे आप राखी वाले दिन भी पहन सकती हैं या किसी भी हैवी साड़ी के साथ कैरी करके भीड़ से अलग दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सिल्वर बाली के नए और लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ा देंगे आपके चेहरे की खूबसूरती, देंगे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक

  

4 (8)

(Image credit/myntra/Kushal's Fashion Jewellery)

5. घुंघरू वाली सिल्वर बाली

आप चाहें तो अपने भाई से इस तरह की खूबसूरत घुंघरू वाली सिल्वर बाली भी उपहार में मांग सकती हैं। ऐसी बालियों में नीचे छोटे-छोटे चांदी के घुंघरू लटकते हैं, जो हिलने पर छन-छन की आवाज करते हैं और पहनने पर रॉयल लुक देते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है, जो हमेशा आपके पास याद बनकर रहेगा। इसे आप किसी भी शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती और जींस के साथ पेयर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chandi Ki Bali Designs for Daily Wear: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी की बाली के ये नए डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

5 (8)

(Image credit/myntra/Kushal's Fashion Jewellery)

गिफ्ट में चांदी की बाली लेने के फायदे

अगर आप इस साल राखी पर अपने भाई से गिफ्ट में चांदी की बाली लेती हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं -

  • कपड़ों या गैजेट्स की तुलना में चांदी की बाली लेना एक तरह का अच्छा इनवेस्टमेंट है।
  • इन्हें आप त्योहारों के अलावा डेली वियर में भी पहनकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
  • कैजुअल आउटिंग हो या कोई फेस्टिवल, इसे हर मौके पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

रक्षाबंधन के खास मौके पर आप अपने भाई से इन 5 तरह की बालियों की डिमांड कर सकती हैं। ये बाली डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा देंगे और आपके भाई के बजट यानी 2000 रुपये के अंदर भी आसानी से आ जाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

FAQ
रक्षाबंधन पर गिफ्ट देने के लिए प्योर 925 स्टर्लिंग सिल्वर इयररिंग्स क्यों सबसे बेस्ट माने जाते हैं?
925 स्टर्लिंग सिल्वर टिकाऊ, स्किन-फ्रेंडली और कभी आउट ऑफ फैशन न होने वाली धातु है, जिसे आपकी बहन डेली कॉलेज-ऑफिस वेयर से लेकर फेस्टिव सीजन तक आसानी से स्टाइल कर सकती है।  
क्या 2,000 रुपये के बजट में ओरिजिनल और सर्टिफाइड चांदी के इयररिंग्स मिल जाते हैं?
जी हां, 2,000 रुपये के अंदर GIVA, Mia by Tanishq, Shaya जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स में 925 हॉलमार्क स्टर्लिंग सिल्वर के एक से बढ़कर एक ट्रेंडी और प्रीमियम डिजाइन्स आसानी से मिल जाते हैं।
वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के कपड़ों पर पहनने के लिए किस तरह के इयररिंग्स गिफ्ट करने चाहिए?
वेस्टर्न और इंडियन दोनों ड्रेसेस के साथ पेयर करने के लिए हूप्स, मिनिमल डैंगलर्स या इंडो-वेस्टर्न ऑक्सिडाइज्ड झुमकी सबसे बहुमुखी और ट्रेंडी ऑप्शन हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।