हर साल सुहागिन स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। यह पर्व हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इस व्रत पर महिलाएं सोलह-श्रृंगार करके गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। हर त्योहार पर महिलाओं को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में महिलाएं ऑउटफिट और मेकअप के बाद ज्वेलरी को भी काफी अट्रैक्टिव रखती हैं। वहीं अगर आप न्यूली मैरिड हैं फिर तो आपको और भी ज्यादा अपने लुक की ओर ध्यान देना होता है ताकि आप किसी भी फेस्टिवल पर सबसे खूबसूरत नजर आएं। हरतालिका तीज का त्योहार बेहद नजदीक है। ऐसे में यदि आपने अबतक अपने लिए साड़ी खरीद ली है और आप अपने लुक को रॉयल टच देने का सोच रही हैं तो आज हम आपको कुछ रजवाड़ी कंगन के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको नई-नवेली दुल्हन कैरी करके अपना लुक बेहद सुंदर बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ रजवाड़ी कंगन के लेटेस्ट डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी जरूर आइडिया लेकर स्टाइल कर सकती हैं।
रजवाड़ी कंगन के डिजाइंस
इस हरितालिका तीज न्यूली मैरिड हर तरह की साड़ी के साथ ऐसे रजवाड़ी कंगन को पेयर करके अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं।
गोल्डन कुंदन रजवाड़ी कंगन
यदि आप हरतालिका तीज पर कोई सिल्क साड़ी पहनने जा रही हैं, तो इस तरह के गोल्डन कंगन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। यह कंगन हर रंग की साड़ी के संग पहने जा सकते हैं। इनको पहनने के बाद आपका लुक और भी ज्यादा निखर जाएगा। आप इन गोल्डन कंगन के साथ रेड या अपने साड़ी के मैचिंग रंग की चूड़ियां भी पेयर कर सकती हैं। इन गोल्डन कंगन के बीच में फ्लावर बने हुए हैं जिनपर कलरफुल स्टोन का काम किया गया है। जबकि कंगन के किनारे पर गोल्डन राउंड शेप बीड्स का वर्क नजर आ रहा है। ऐसे में कंगन का ओवरऑल लुक काफी खूबसूरत लग रहा है।
मीनाकारी कलरफुल रजवाड़ी कंगन
आप यदि कुछ लाइट और एलिगेंट कंगन पहनने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह के मीनाकारी कलरफुल रजवाड़ी कंगन को खरीद सकती हैं। मल्टीकलर यह कंगन देखने में काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहे हैं। सर्कल और डमरू के शेप वाले इन कंगन के बीच में काफी महीन काम किया गया है। साथ में रेड कलर का स्टोन भी लगाया गया है। ऐसे में यह काफी रॉयल लुक दे रहे हैं। इनको न्यूली मैरिड हरतालिका तीज पर किसी भी शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के संग पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Hariyali Teej के दिन को खास बनाने के लिए पहनें ये Gold Jewellery, दिखेंगी सुंदर
गोल्डन ब्रास रजवाड़ी कंगन
न्यूली मैरिड के लिए हरतालिका तीज पर साड़ी के संग इस तरह के गोल्डन ब्रास के कंगन पहनने का भी परफेक्ट ऑप्शन है। यह कंगन हाथों पर कैरी करने के बाद उनकी शोभा बढ़ा देंगे। इन कंगन पर लीफ और कलरफ़ुल स्टोन्स का काम किया गया है। इनको आप लाल रंग की वेलवेट चूड़ियों के साथ कैरी करें। इस तरह के रजवाड़ी कंगन काफी पारंपरिक लुक देते हैं। आप इन्हें सिल्क से लेकर ऑर्गेंजा बनारसी और शिफॉन हर तरह की साड़ी के संग कैरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Rajwadi Kangan Designs: नई दुल्हन शादी में शाही लुक के लिए पहनें ये रजवाड़ी कंगन, हर कोई रह जाएगा निहारता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/amazon/meesho
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों