herzindagi
beautiful kurtis for office wears

ऑफिस के लिए बेस्ट हैं अवनीत कौर के ये कुर्ती डिजाइन

छोटे पर्दे से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली अवनीत कौर सभी के लिए प्रेरणा है। आज हम आपको उनके कुछ खास कुर्ती डिजाइन को दिखाएंगे।  
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 19:14 IST

छोटे पर्दे से बॉलीवुड का सफर करने वाली अवनीत कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनका हर एक लुक काफी दमदार होता है। ऐसे में ऑफिस जाने वाली लड़कियां उनके क्लासी कुर्ती लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनका हर एक लुक काफी खास होता है। आज हम आपको उनके कुर्ती कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

चिकनकारी कुर्ती जरूर खरीदें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Chikan Label ™ (@thechikanlabel)

 

अवनीत कौर को कई बार चिकनकारी कुर्ती पहने देखा गया है। इस तरीके की कुर्ती आपको आनलाइन हजार रुपये के अंदर मिल जाएगी। अगर आप भी ऑफिस में सबसे हटकर दिखना चाहती हैं तो आपको अवनीत कौर जैसा यह खास चिकनकारी कुर्ती जरूर खरीदना चाहिए। इस तरीके के कुर्ती को आप कभी भी पहन सकती हैं। वहीं चिकनकारी कुर्ती का ट्रेंड इन दिनों काफी ज्यादा चल रहा है।

सिंपल कॉटन कुर्ती

avneet kaur

अवनीत कौर को कई बार सिंपल कॉटन कुर्ती में भी देखा गया है। वह सिंपल कॉटन कुर्ती में भी किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। सिंपल कॉटन कुर्ती को आप लोंग इयररिंग्स के साथ कैरी कर सकती है। इसके साथ आपको एंकल लेंथ पैंट पहनना चाहिए। अवनीत कौर को कई बार ऐसी कुर्ती के साथ देखा गया है।

इसे जरूर पढ़ें- Kurta Set Under 500: मात्र 500 रुपये में खरीदें ये वूलन कुर्ती, देंगी विंटर में भी स्टाइलिश लुक

यह विडियो भी देखें

शॉर्ट कुर्ती

short kurti

शॉर्ट कुर्ती पहनने में काफी ज्यादा कंफर्टेबल होता है। ऐसे में आप इसे ऑफिस में पहन सकती हैं। कई बार अवनीत कौर को भी शॉर्ट कुर्ती पहने देखा गया है। उनका यह लुक काफी अच्छा लगता है। अगर आपकी भी हाइट कम है तो आपके ऊपर इस तरीके की कुर्ती अच्छी लगेगी। आप चाहे तो इस तरीके की कुर्ती को जींस के साथ भी पहन सकती है। साथ ही आपको हाइ हिल्स कैरी करना चाहिए। यह आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा।  

इसे जरूर पढ़ें- इन तरीकों से स्टाइल करेंगी शॉर्ट कुर्ती, मिलेगा परफेक्ट लुक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

image credit- Instagram, thetruechikankari

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।