प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलस में हुई रॉयल वेडिंग के बारे में हर कोई जानना चाहता है मगर उससे भी ज्यादा लोग यह बात जानना चाहते हैं कि प्रियंका ने जो आउटफिट अपनी वेडिंग में पहना था उसमें क्या खास था। फिलहाल, हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन और वेस्टर्न अंदाज में शादी की है और दोनों ही वेडिंग में उन्होंने बेहद पर्सनलाइज्ड आउटफिट्स पहने हैं, इन आउटफिट्स के बारे में वह एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू के दौरान भी बता चुकी है कि इन पर उन्होंने काफी कुछ लिखवया है। प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन पर जहां 8 स्पेशल शब्द लिखे हैं वहीं उनके वेडिंग लहंगे पर भी उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब रहने वाले एक व्यक्ति का नाम। लहंगे की मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो, फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
फैशन डिजइनर सभ्यासाची ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किय उसमें दिखाया गया है कि किस तरह प्रियंका का वेडिंग लहंगा तैयर किया गया था। वीडियो में लहंगे पर काम करते हुए कारिगर और उन कारिगरों को समझाते हुए सभ्यासाची नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे एक मोती को लहंगे में पिरोया गया है और लहंगे पर निक जोनस का नाम काढ़ा गया है। प्रियंका का लहंगा कन्नौज रोज रेड कलर का है और इसे कोलकाता में तैयार किया गया है।
जितनी महनत से प्रियंका का क्रिश्चियन वेडिंग गाउन तैयार किया गया है उतनी ही महनत प्रियंका के इंडियन वेडिंग के आउटफिट यानी लहंगे को तैयार करने में लगी है। प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में बेहद सिंपल ब्राइड नजर आ रही हैं मगर, उनके लहंगे को तैयार करने में 3720 घंटे लगे हैं। इस बात की जानकारी फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीर को पोस्ट करते हुए दी है। सभ्यासाची ने बताया है कि इस लहंगे को कोलकता के 110 कारिगरों ने तैयार किया है और इस लहंगे में हैंड एंब्रॉयडरी की गई है इसके साथ ही इसमें हैंड कट ऑर्गेंजा फ्लावर, सिअम-रेड क्रिस्टल्स काम काम किया गया है। प्रियंका इस लहेंगे में बेहद खूबसूरत ब्राइड दिख रही हैं।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
प्रियंका ने अपनी इंडियन वेडिंग में जो ज्वेलरी पहनी हुई है वह भी सभ्यासाची द्वारा डिजाइन की गई है। इसमें ज्वेलरी को तैयार करने में अनकट डायमंड, एमराल्ड और जपानी क्लटर्ड पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है। हीरों को 22 कैरेट गोल्ड में जड़ा गया है। यह ज्वेलरी प्रियंका को और भी खूबसूरत बना रही है।
Read More: प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उम्मेद भवन पैलेस को मिला यह बड़ा अवॉर्ड
वेडिंग लहंगे और वेडिंग ज्वेलरी के साथ ही सभ्यासाची ने प्रियंका का मंगलसूत्र भी डिजाइन किया है। इस मंगलसूत्र को नियो ट्रेडिशन पर डिजाइन किया गया है और इसमें 3 छोटे और 1 बड़ा अनकट डायमंड लगा हुआ है। प्रियंका के मंगलसुत्र में काले मोती भी कम है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।