Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:47 PM IST

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Reception: ब्लू लहंगे और डायमंड ज्वेलरी में प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज, आप भी देखें तस्वीरें

19 दिसंबर को अपने पहले वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी खूबसूरत नजर आ  रहे थे। खासतौर पर प्रियंका चोपड़ा इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाले लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
Updated:- 2018-12-21, 12:02 IST
Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

 1 और 2 दिसंबर को राजस्‍थान के जोधपुर में मौजूद उम्‍मेद भवन पैलेस में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ इंडियन और वेस्‍टर्न रीति रिवाज से शादी करने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा काफी व्‍यस्‍त हैं। प्रियंका और निक दोनों ही इतने बिजी हैं कि शादी के तुरंत बाद वह अपने दोस्‍तों को वेडिंग रिसेप्‍शन भी नहीं दे सके। मगर, 19 और 20 दिसंबर को प्रियंका और निक ने अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए वेडिंग रिसेप्‍शन रखा है। 19 दिसंबर को अपने पहले वेडिंग रिसेप्‍शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी खूबसूरत नजर आ  रहे थे। खासतौर पर प्रियंका चोपड़ा इंडो वेस्‍टर्न स्‍टाइल वाले लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी कुछ एक्‍सक्‍लूसिव तस्‍वीरें हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 

Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

प्रियंका चोपड़ा का आउटफिट 

मुंबई में हुए अपने पहले रिसेप्‍शन में प्रियंका चोपड़ा ने फैशनडिजाइनर सब्‍यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्‍लू कलर का लहंगा पहना। ब्‍लू सिल्‍क ब्रोकेड लहंगे को प्रियंका चोपड़ा ने स्‍ट्रेपलेस कॉर्से स्‍टाइल चोली पहनी थी। चोली का यह स्‍टाइल उन्‍हें इंडो वेस्‍टर्न एथनिक लुक दे रहा था। लहंगे के साथ प्रियंका चोपड़ा ने ब्‍लू दुपट्टा भी लिया था। वहीं निक जोनस ने ग्रेस सूट और ब्‍लैक शर्ट पहनी थी। दोनों ही साथ में बेहद अच्‍छे नजर आ रहे थे। 

Read More:Priyanka –Nick Second Reception: आधे वेस्टर्न और आधे इंडियन लुक में कमाल की लग रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

प्रियंका की ज्‍वेलरी 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के किसी भी ईवेंट में आम दुल्‍हनों की तरह भारीभरकम ज्‍वेलरी नहीं पहनी है। मुंबई में हुए अपने वेडिंग रिसेप्‍शन में भी प्रियंका ने बेहद एलिगेंट सिल्‍वर और डायमंड नेकलेस पहना था। यह ज्‍वेलरी भी सब्‍यासाची मुखर्जी ने ही डिजाइन की है। प्रियंका ने जो ज्‍वेलरी पहनी है वह अनकट डायमंड और सिल्‍वर से तैयार की गई है। नेकलेस के साथ प्रियंका ने कोई भी दूसरी ज्‍वेलरी नहीं पहनी। हां, प्रियंका ने अपने एक हाथ में सिल्‍वर बैंगल्‍स पहने थे, जो उन्‍हें बेहद स्‍टाइलिश लुक दे रहे थे। 

Read More:प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लगाने और नाम बदलने के लिए हुईं ट्रोल, मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवा

Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

प्रियंका मेकअप 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग रिसेप्‍शन के लिए मिनिमल मेकअप को चुना। वहीं प्रियंका के बालों सेंटर पार्टिंग करके लो बन में टाइअप किया गया। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद जिस तस्‍वीर में भी नजर आई हैं उसमें उन्‍होंने अपनी मांग में सिंदूर जरूर लगया है और अपने वेडिंग रिसेप्‍शन में भी वह सिंदूर लगाए नजर आई हैं। सिंदूर के साथ ही प्रियंका ने अपने माथे पर बिंदी भी लगाई है। 

Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

प्रियंका के वेडिंग रिसेप्‍शन में आए गेस्‍ट 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 19 दिसंबर को हुए वेडिंग रिसेप्‍शन की पार्टी जे डब्‍लू मेरियॉट में दी गई थी और इस पार्टी में बॉलीवुड के एक भी सितारे शामिल नहीं हुए थे। इस रिसेप्‍शन में प्रियंका ने बॉलीवुड से जुड़े उन लोगों को इनवाइट किया था जिनके वह बेहद करीब रही हैं। इन गेस्‍ट लिस्‍ट में प्रियंका ने फिल्‍म डायरेक्‍टर शोनाली बोस, सिंगर एवं एक्‍ट्रेस राजेश्‍वरी और फैशन डिजाइनर नीता लूला के साथ और भी कई करीबी दोस्‍तों को बुलाया था।

 

20 दिंबर को प्रियंका चोपड़ा मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में रिसेप्‍शन देंगी जिसमें बॉलीवुड से जुड़े उनके कई दोस्‍त आएंगे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।