Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

Priyanka –Nick Second Reception: आधे वेस्टर्न और आधे इंडियन लुक में कमाल की लग रही हैं प्रियंका चोपड़ा

अपनी शादी का पहला रिसेप्शन प्रियंका और निक ने दिल्ली में दिया था और अब एक एक और रिसेप्शन मुंबई में दिया गया है जिसमें उनका हाल्फ इंडियन और हाल्फ वेस्टर्न लुक चर्चा में है।
Updated:- 2018-12-07, 20:23 IST
priyanka chopra half western and half Indian look in Second reception party at mumbai

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की रॉयल शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। कोई शादी में परोसे गए फूड आइटम्‍स के बारे में बता रहा है तो कोई उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी के लिए हुए शाही इंतजाम के किस्‍से सुना रहा है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के दिल्‍ली रिसेप्‍शन की भी बहुत बातें की जा रही हैं। 6 दिसंबर को प्रियंका और निक ने मुंबई में भी एक रिसेप्‍शन पार्टी दी है हालाकि इस पार्टी में बॉलीवुड का कोई भी बड़ा चेहरा देखने को नहीं मिला। मगर, इस रिसेप्‍शन में प्रियंका के हाल्‍फ इंडियन और हाल्‍फ वेस्‍टर्न लुक पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया में प्रियंका के मुंबई रिसेप्‍शन की कुछ तस्‍वीरें वायरल भी हो रही हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

priyanka chopra half western and half Indian look in Second reception party at mumbai

प्रियंका का मुंबई रिसेप्‍शन लुक 

प्रियंका और निक का यह रिसेन्‍शन भले ही मुंबई में दिया गया हो मगर इसमें केवल उनके खास महमान ही शामिल हुए। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्‍वीरों को देखा जाए तो लग रहा है कि इस रिसेप्‍शन पार्टी में प्रियंका और निक ने अपने केवल उन महमानों न्‍योता दिया है जो विदेश से उनकी शादी अटेंड करने भारत आए थे। इस वेडिंग रिसेप्‍शन में प्रियंका के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है। इस रिसेप्‍शन में प्रियंका ने रेड कलर का नेट का गाउन पहना है। यह गाउन Dior फैशन ब्रांड का है और इसके साथ प्रियंका ने खुद को आधा इंडियन और आधा वेस्‍टर्न लुक दिया है। प्रियंका ने अपने बालों में सेंटर पार्टिंग करके लो बन बनाया है और गले में डायमंड चोकर पहना है। इतना ही नहीं प्रियंका ने मांगबेंदी भी डायमंड की पहनी हुई जो उन्‍हें इंडियन ब्राइडल लुक दे रही है। आपको बता दें कि इस लुक के लिए प्रियंका ने अपना मंगलसूत्र नहीं पहना है और न ही तस्‍वीरों में उनकी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। 

Read More:Priyanka-Nick Wedding Album: प्रियंका और निक की शादी इन तस्वीरों को देख आपको हो जाएगा यकीन, कितनी रॉयल थी उनकी शादी

priyanka chopra half western and half Indian look in Second reception party at mumbai

कब होगा प्रियंका का बॉलीवुड रिसेप्‍शन 

प्रियंका और निक की शादी के बाद से ही लोगों को अब उनके ग्रैंड रिसेप्‍शन का इंतजार है। हालाकि प्रियंका और निक दिल्‍ली में शादी के बाद अपना पहला रिसेप्‍शन दे चुके हैं। इस रिसेप्‍शन में प्रियंका और निक ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इंवाइट किया था। प्रियंका और निक के बुलाने पर नरेंद्र मोदी आए भी थे और उन्‍होंने गिफ्ट के तौर पर प्रियंका और निक को एक-एक गुलाब का फूल भी दिया था। इस रिसेप्‍शन में भी बॉलीवुड से किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं देखा गया था। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका और निक अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स को रिसेप्‍शन पार्टी तो जरूर देंगे मगर यह पार्टी जल्‍दी नहीं होगी बल्कि यह 20 दिसंबर तक मुंबई में एक रिसेप्‍शन देंगे जिसमें वह सभी बड़े बॉलीवुड स्‍टार्स को इनवाइट करेंगे। 

Read More: Priyanka-Nick Sangeet: नीता अंबानी को बड़ी से ज्यादा प्यारी है छोटी बहू, प्रियंका के संगीत में कुछ इस अंदाज में दिखे दोनों

 

काम में व्‍यस्‍त होने के कारण हनीमून पर नहीं जा रहे प्रियंका-निक 

एक मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में प्रियंका ने अपने हनीमून प्‍लांस के बारे में बताया और कहा, ‘सभी के अपने-अपने प्‍लांस होते हैं। कोई शादी के तुरंत बाद हनीमून पर जाना चाहता है जो कि गलत नहीं है तो कोई थोड़ा रुक कर। मगर, मेरे और निक के लिए काम सबसे पहले है और हम अपने काम को करके ही सबसे ज्‍यादा इंजॉय करते हैं। इसलिए हमारे अभी हनीमून पर जाने का कोई प्‍लान नहीं है।’

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।