Vanity Fair Oscar Party: पति निक संग कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी के मौके पर इस अंदाज में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। 
Updated:- 2019-02-25, 19:34 IST
Priyanka chopra glamorous look at vanity fair oscar party

प्रियंका चोपड़ा एक ग्‍लोबल सेलिब्रिटी हैं इस बात पर कोई डाउट नहीं है। बॉलीवुड में अपना टैलेंट दिखाने के बाद अब प्रियंका हॉलीवुड में भी कदम जमा रही हैं। खासतौर पर जब से उनकी शादी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से हुई है तब से लोग उन्‍हें हॉलीवुड की बहू कहने लगे हैं। वैसे प्रियंका का हॉलीवुड से नाता तीन फिल्‍म पुराना है।

Priyanka chopra glamorous look at vanity fair oscar party

वह जब से हॉलीवुड से जुड़ी तब से वह ऑस्‍कर से भी जुड़ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2016 में ऑस्‍कर में डेब्‍यू किया था और तब से वह हर साल इस अवॉर्ड फंक्‍शन में शामिल होती हैं। मगर, इस वर्ष अपनी फिल्‍म के प्रमोशन की वजह से उन्‍हें ऑस्‍कर में शामिल होने का समय नहीं मिला मगर, प्रियंका ऑस्‍कर की आफ्टर पार्टी में जरूर शामिल हुईं। 

प्रियंका के अंदाज की हो रही है चर्चा 

 कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्‍स में आयोजित वैनिटी फेयर ऑस्‍कर पार्टी के मौके पर प्रियंका अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले शामिल हुईं। इस पार्टी में प्रियंका ने इस पार्टी में ब्‍लैक कलर का फॉरेन ब्रांड एली साब का डीप फ्रंट नेक गाउन पहना था।

Priyanka chopra glamorous look at vanity fair oscar party

चॉपर्ड ब्रांड के ईयरिंग्‍स पहने थे और जिमिचू की सैंडल्‍स पहनी थी। उन्‍हें उनके फेवरेट स्‍टालिस्‍ट मिमी ने स्‍टाइल दिया था। वहीं निक जोनस ने डार्क ब्‍लू कलर का बो सूट पहना था। दोनों की ही एक तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक दूसरे को जीभ निकाल कर चिढ़ा रहे हैं। निक ने इस तस्‍वीर को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है कि प्रियंका हमेशा उन्‍हें हंसाती रहती हैं। 

Priyanka chopra glamorous look at vanity fair oscar party

प्रियंका की पोस्‍ट 

प्रियंका चोपड़ा ने भी एक पुरानी ऑस्‍कर की तस्‍वीर को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इस तस्‍वीर के जरिए उन्‍हों ने सभी को ऑस्‍कर के लिए ऑल द बेस्‍ट का है। उनकी यह तस्‍वीर वर्ष 2016 की है, जब 88वें ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी में उन्‍हें प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया था। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से ऑस्‍कर अवॉर्ड देनी वाली पहली सेलिब्रिटी थीं। प्रियंका ने ‘बेस्‍ट फिल्‍म एडिटिंग कैटिगरी’ का अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। उस वर्ष यह अवॉर्ड ‘मैड मैक्‍स:फ्यूरी रोड’ फिल्‍म को दिया गया था। प्रियंका ने इस सबसे स्‍पेशल डे पर डिजाइनर जुहिर मुराद द्वारा डिजाइन किया हुआ व्‍हाइट गाउन पहना था। 

 

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के टीवी सीरियल ‘क्‍वांटिको’ में नजर आ चुकी हैं। हालही में उनकी हॉलीवुड फिल्‍म ‘इज इनटिड रोमांटिक’ भी रिलीज हुई है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।