Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

पीकॉक इयररिंग्स का फिर बढ़ा महिलाओं में क्रेज, त्योहारों पर आप भी करें ट्राई

Peacock Earrings Designs: त्योहारों पर आउटफिट के साथ परफेक्ट एक्सेसरीज पूरे लुक में चार चांद लगा देती हैं। ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन अपने एथनिक लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पीकॉक इयररिंग्स डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-11, 14:57 IST
image

त्योहारों पर अक्सर महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट और भीड़ से अलग बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। बात चाहे गणेश चतुर्थी, तीज की हो या फिर नवरात्रि, दिवाली की। भारतीय त्योहारों के आते ही महिलाएं अपनी खूबसूरती को संवारने के लिए कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी त्योहारों के लिए एथनिक आउटफिट्स और ज्वेलरी की खरीदारी में जुट गई हैं, तो शॉपिंग के समय मोर यानी पीकॉक मोटिफ इयररिंग्स की खरीदारी करना न भूलें।

5 खूबसूरत पीकॉक इयररिंग्स डिजाइंस

मोर डिजाइन वाली ज्वेलरी सालों से महिलाओं की पसंद बनी हुई है। ऐसे में आप भी त्योहारों पर इस तरह के इयररिंग्स पेयर कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खूबसूरत पीकॉक इयररिंग्स डिजाइंस के बारे में -

1. मीनाकारी पीकॉक डिजाइन इयररिंग्स

त्योहारों पर मीनाकारी ज्वेलरी पूरे लुक में चार चांद लगा देती है। ऐसे में आप मीनाकारी वर्क वाले इन खूबसूरत मोर इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स डिजाइन बांधनी और लहरिया साड़ियों के साथ सबसे ज्यादा खूबसूरत लुक देंगे।

4 (21)

(image credit: pinterest/Swara)

2. एंटीक टेम्पल गोल्ड पीकॉक झुमकी

आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए और भीड़ से अलग दिखने के लिए इस तरह के दक्षिण भारतीय परंपरा वाले क्लासिक इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन में टेम्पल आर्ट और मोर की खूबसूरत नक्काशी की जाती है, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसे आप हैवी कांजीवरम साड़ियों या बनारसी सूट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 

1 (70)

(image credit: pinterest/EtsyCA)

3. बोहो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पीकॉक इयररिंग्स

आप चाहें, तो किसी भी खास त्योहार पर इस तरह के खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड पीकॉक डिजाइन इयररिंग्स शामिल करके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें आप किसी भी तरह की इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज या गरारा सेट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

2 (69)

(image credit: pinterest/Etsy)

4. कुंदन एंड पर्ल एम्बेलिश्ड पीकॉक इयररिंग्स

कुंदन और पर्ल ज्वेलरी भी चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। ऐसे में आप आने वाले किसी भी त्योहार पर कुंदन और मोतियों से बने ये खूबसूरत मोर डिजाइन इयररिंग्स चुनकर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप हैवी गोटा-पट्टी या जरी वर्क वाली ड्रेसेज के साथ पेयर कर सकती हैं।

3 (48)

(image credit: pinterest/Etsy)

5. मॉडर्न पीकॉक झुमकी पैटर्न इयररिंग्स

अगर आप किसी भी त्योहार पर थोड़ा डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो मॉडर्न पीकॉक झुमकी पैटर्न इयररिंग्स आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे। ऐसे इयररिंग्स को पहनने के बाद गले में हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। आप इन्हें हैवी अनारकली सूट या कुर्ता-प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं।

5 (19)

(image credit: pinterest/EtsyFR)

किसी भी खास मौके या फेस्टिवल पर भीड़ से अलग दिखने के लिए आप ऊपर बताए गए इन पीकॉक इयररिंग्स को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। इन्हें आप सही आउटफिट और लाइट मेकअप के साथ स्टाइल करके सबसे अलग दिख सकती हैं। मोर डिजाइन वाले इयररिंग्स न सिर्फ आपके लुक को कंप्लीट करेंगे, बल्कि त्योहारों पर आपको एक ग्रेसफुल और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
क्या पीकॉक इयररिंग्स केवल पारंपरिक साड़ियों के साथ ही जचते हैं या बाकी आउटफिट्स पर भी अच्छे लगते हैं?
पीकॉक इयररिंग्स बेहद बहुमुखी होते हैं। ये कांजीवरम साड़ियों, अनारकली सूट्स और लहंगों के अलावा इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, चिकनकारी कुर्तियों और ए-लाइन मैक्सिस पर भी बेहद स्टाइलिश और रॉयल दिखते हैं।
क्या हैवी पीकॉक इयररिंग्स पहनने से कान के छेद खिंचने या दर्द होने का खतरा रहता है?
अगर इयररिंग्स बहुत भारी हैं तो दर्द हो सकता है; लेकिन आजकल बाजार में खोखले (Hollowed) मेटल, लाइटवेट ऑक्सिडाइज्ड और ब्रास फैब्रिक में बने मोर इयररिंग्स मिलते हैं जो दिखने में हैवी पर वजन में बेहद हल्के होते हैं।
क्या पीकॉक इयररिंग्स का इस्तेमाल केवल तीज-त्योहारों पर ही किया जा सकता है?
नहीं, छोटे आकार वाले पीकॉक स्टड्स (Studs) या सिंपल जिरकॉन/मीनाकारी मोर इयररिंग्स को आप ऑफिस, पूजा-पाठ, फैमिली गेट-टुगेदर और डेली वियर में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।