Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

बर्थडे पार्टी में दिखना है सबसे अलग और स्टाइलिश, तो ट्राई करें ऑफ-शोल्डर लॉन्ग ड्रेसेस

बर्थडे पार्टी के दौरान अगर आप स्टाइलिश और रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की ड्रेस इस खास मौके पर वियर कर सकती हैं और ये ड्रेस न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
Updated:- 2025-03-03, 21:48 IST
 off shoulder long dress

फैमिली फंक्शन या कहीं घूमने के दौरान महिलाएं खूबसूरत नजर आना चाहती हैं। साथ ही, ये भी चाहती हैं कि वो इस मौके पर स्टाइलिश नजर आए। लेकिन, अगर आप दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हो रही हैं और सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो आप ये ऑफ-शोल्डर लॉन्ग ड्रेस वियर कर सकती हैं। इस ड्रेस में आपका लुक बेहद ही अलग नजर आएगा साथ ही, आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।

प्रिंटेड ऑफ-शोल्डर लॉन्ग ड्रेस

off shoulder long dress

स्टाइलिश और अलग नजर आने के लिए आप इस तरह की प्रिंटेड ऑफ-शोल्डर लॉन्ग ड्रेस वियर कर सकती हैं। इस ड्रेस में प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है और साथ ही, शॉर्ट स्लीव्स में है। यह ड्रेस बर्थडे पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट है और इस ड्रेस को आप 1,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस ड्रेस के साथ आप इयररिंग्स साथ ही, फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।

off shoulder long dress (2)

अगर आप किसी आउटडोर लोकेशन पर किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हो रही हैं तो आप इस तरह की प्रिंटेड और ब्राइट कलर की ड्रेस का चुनाव क्र सकती हैं और इस ड्रेस में आप भीड़ से अलग और स्टाइलिश नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें- फॉर्मल ड्रेस के साथ जरूर ट्राई करें ये लेटेस्ट ऑफिस शूज, देखते ही रह जाएंगे लोग

स्लिट कट मैक्सी ड्रेस

off shoulder long dress (3)

अगर आप दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हो रही हैं और इस दौरान न्यू और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है साथ ही, ये ड्रेस स्लिट कट डिजाइन में है और इस ड्रेस में आपका लुक स्टाइलिश नजर आएगा। इस ड्रेस को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों में 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस ड्रेस के पर्ल वर्क इयरिंग्स और फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।

off shoulder long dress (4)

बर्थडे पार्टी में न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं और इस ड्रेस को स्टाइल करने के बाद आपका लुक बेहद ही अलग नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- ट्रेवलिंग के दौरान ब्यूटीफुल लुक और कंफर्टेबल रहने के लिए स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाली मैक्सी ड्रेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra,ajio

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।