herzindagi
image

इस रक्षाबंधन यंग गर्ल्स रीक्रिएट करें अजय देवगन की बेटी न्यासा के ट्रेडिशनल लुक्स, दिखेंगी खूबसूरत

इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर आप न्यासा की तरह खूबसूरत दिख सकती है। आज हम आपको न्यासा के कुछ ऐसे ट्रेडिशनल लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-08-01, 19:10 IST

अजय देवगन की बेटी न्यासा अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। न्यासा देवगन का ड्रेसिंग सेंस इतना खास होता है, कि हर यंग गर्ल्स उसके लुक को रीक्रिएट करने की कोशिश करती है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर आप न्यासा की तरह खूबसूरत दिख सकती है। आज हम आपको न्यासा के कुछ ऐसे ट्रेडिशनल लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।

गहरे गुलाबी रंग का ब्रोकेड लहंगा

अगर आप इस साल रक्षाबंधन पर अपने लुक को डिफरेंट और यूनिक बनाना चाहती है, तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा के इस खूबसूरत गहरे गुलाबी रंग का ब्रोकेड लहंगे लुक को रीक्रिएट कर सकती है। इस तरह के लहंगे को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती है या ऑनलाइन भी खरीद सकती है। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती है।

1 - 2025-08-01T160643.389

मैंगो येलो ब्लाउज के साथ मिंट ग्रीन लहंगा स्कर्ट

अगर आप रक्षाबंधन की खास त्यौहार पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती है, तो न्यासा के इस मैंगो येलो ब्लाउज के साथ मिंट ग्रीन लहंगा स्कर्ट लुक को रीक्रिएट कर सकती है। इसे रीक्रिएट कर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इस तरह की ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है। यह ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

3 - 2025-08-01T160647.175

यह भी पढ़ें: ब्लाउज के साथ अब साड़ी-लहंगा नहीं, ट्राई करें राधिका मर्चेंट जैसा ये प्लाजो लुक, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

क्रीम रंग का लहंगा सेट

न्यासा देवगन वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन उनके कुछ आउटफिट वाकई में फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आप इस साल रक्षाबंधन पर न्यासा के इस खूबसूरत क्रीम रंग का लहंगा सेट लुक को रीक्रिएट कर सकती है। इस तरह की ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है।

यह विडियो भी देखें

4 - 2025-08-01T160649.154

सफेद और गुलाबी ब्रोकेड लहंगा

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का यह लुक भी अधिकतर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। ऐसे में आप न्यासा के इस सफेद और गुलाबी ब्रोकेड लहंगा लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है। इस तरह के आउटफिट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

2 - 2025-08-01T160650.908

यह भी पढ़ें:  गोविंदा की भांजी से लें रक्षाबंधन पर पहनने के लिए आउटफिट आइडिया, दिखेंगी भीड़ से अलग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - labelflavia/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।