Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

Akash-Shloka wedding: ‘म्यूजिकल नाइट’ में नीता अंबानी ने पहनी डिजाइनर साड़ी, लुक हो रहा है वायरल

आकाश और श्लोका की ‘म्यूजिकल नाइट’ की तस्वीरें को देखने के लिए सोशल मीडिया पर होड़ लगी हुई है इसी बीच आकाश अंबानी की मां नीता अंबानी का लुक भी काफी वायरल हो रहा है। 
Updated:- 2019-02-22, 12:26 IST
nita ambani pink lehenga musical night

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया में शादी का जश्‍न शुरू हो चुका है। बीते दिनों एंटिलिया में ही म्‍यूजिकल नाइट ऑर्गेनाइज की गई थी। यह जश्‍न आकाश और श्‍लोका की प्री वेडिंग पार्टी का हिस्‍सा था। इस जश्‍न में डांडिया रास हुआ था। इस मौके पर अंबानी परिवार के सभी लोग डिजाइनर ज्‍वेलरी और आउटफिट में नजर आ रहे थे। मगर, नीता अंबानी के लुक्‍स की बात ही कुछ और थी। नीता अंबानी इस फंक्‍शन में बेहद ब्‍यूटिफुल दिख रही थीं। 

नीता अंबानी की डिजाइनर साड़ी 

कोई तीज त्‍योहार हो या फिर कोई ईवेंट नीता अंबानी जब सजधज कर तैयार होती हैं तो लोग उन्‍हें देखते ही रह जाते हैं। आकाश और श्‍लोका की म्‍यूजिकल नाइट पार्टी में भी उनका बेहद सुंदर अंदाज नजर आया। नीता ने फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी पहनी थी। गुलाबी रंग के दो शेड वाली इस साड़ी गोल्‍डन एम्‍ब्रॉयड्री की गई है। साड़ी का पल्‍लू डिफ्रेंट कलर और पैटर्न का है वहीं घेर में डिफ्रेंट वर्क नजर आ रहा है। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी गोटा वर्क है। इस साड़ी में नीता काफी यंग और प्रिटी नजर आ रही हैं वैसे नीता को कई बार पिंक कलर की साड़ी और लहंगे में देखा जा चुका है मगर इस साड़ी में वह बहुत ही डिफ्रेंट नजर आ रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी ने बेटी ईशा की शादी के फंक्शन पर पहना लहंगा, लुक हो रहा है वायरल

akash ambani wedding card, shloka Mehta lehenga

नीता अंबानी की डिजाइनर ज्‍वेलरी 

नीता अंबानी ने सब्‍यसाची की डिजाइनर साड़ी के साथ डिजाइनर ज्‍वेलरी भी पहनी थी। यह ज्‍वेलरी सब्‍यसाची के हेरिटेज ज्‍वेलरी हिस्‍सा थी। नीता ने 3 लेयर्ड सफेद कुंदर, हरे और पिंक मोतियों का हार पहना था और मैचिंग के ईयरिंग्‍स भी पहने थे। हाथों में नीता ने लटकन वाले ब्रॉड गोल्‍ड बैंगल्‍स पहने हुए थे। पिंक साड़ी के उपर यह ज्‍वैलरी नीता को बहुत ही डिफ्रेंट लुक दे रही थी। 

इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani’s Fashionable Looks At Isha Ambani’s Wedding

नीता अंबानी का मेकअप 

नीता का मेकअप उन्‍हें और भी चार्मिंग लुक दे रहा था। नीता ने साड़ी के उपर स्‍मोकी आई और न्‍यूड को मेकअप किया हुआ था। हमेशा की तरह नीता के बाल ओपन थे। उन्‍होंने साइड पार्टिंग करके बालों को नीचे कर्ल किया हुआ था। 

akash ambani wedding date, akash ambani wedding card, shloka Mehta lehenga,

नीता के सब्‍यासाची लुक्‍स

फैशन डिजाइनर सब्‍यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में नीता अंबानी पहले भी कई बार नजर आ चुकी हैं। बीते वर्ष दिसंबर में बेटी ईशा अंबानी की शादी के कई फंक्‍शन में नीता ने सब्‍यासाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। नीता ने सब्‍यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ पर्पल कलर का कस्‍टम वेलवेट लहंगा ईशा की पोस्‍ट वेडिंग पार्टी में पहना था। इस लहंगे पर जारदोजी और सलमा-सितारों के दबका वर्क किया गया था। वहीं ईशा अंबानी के एक फंक्‍शन में नीता ने मूची भारत और तीला वर्क का टशर लहंगा पहना था। इस लहंगे साथ नीता ने लहरिया दुपट्टा कल्‍ब किया था। 

 

गौरतलब है कि आकाश और श्‍लोका की शादी 9 मार्च को मुंबई में है। इससे पहले प्री वेडिंग फंक्‍शन और पोस्‍ट वेडिंग फंक्‍शन भी होने है। आकाश और श्‍लोका की म्‍यूजिकल नाइट में बॉलीवुड सिंगर फाल्‍गुनी पाठक के संगीत पर डांडिया रास हुआ था। इस म्‍यूजिकल नाइट में पूरे अंबानी परिवार ने हिस्‍सा लिया था। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।