Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

Slit Cut Suit Designs: फैमिली फंक्शन के लिए बेस्ट है ये 3 स्लिट कट सूट, देखें डिजाइंस

अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह का स्लिट कट सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह स्लिट कट सूट आप कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकत हैं और इस सूट में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
Updated:- 2025-05-13, 18:44 IST
 slit cut suit

फंक्शन कोई भी हो, हर महिला चाहती हैं कि वो खूबसूरत नजर आए और इसके लिए वो बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं। वहीं, अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह के स्लिट कट सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह सूट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस सूट में आपका लुक सबसे अलग भी नजर आएगा।

लेटेस्ट 3 स्लिट कट सूट डिजाइंस

इस आर्टिकल में दिखाए गए ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाली स्लिट कट सूट फैमिली फंक्शन में स्टाइलिश और न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस सूट को स्टाइल करने के बाद आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।

slit cut suit (5)

इसे भी पढ़ें- ऑफिस में चाहिए एलिगेंट लुक तो, ट्राई करें ये स्टाइलिश कॉटन सूट

स्लिट कट थ्रेड वर्क सूट

फैमिली फंक्शन में खूबसूरत नजर आने के लिए आप इस तरह का स्लिट कट थ्रेड वर्क सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट जहां स्लिट कट डिजाइन में है तो, साथ ही इसमें थ्रेड वर्क भी किया हुआ है। इस तरह का सूट रॉयल लुक पाने के लिए आप फैमिली फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही, बाजार में भी आपको ये सूट 1,000 रुपये से कम कीमत में आसानी से मिल जाएगा।

इस सूट में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप झुमके साथ ही नेकलेस स्टाइल कर सकती हैं।

slit cut suit (6)

स्लिट कट फॉयल प्रिंट सूट

अगर आप न्यू और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह के स्लिट कट सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट फॉयल प्रिंट में है और लॉन्ग साथ ही, 3/4 स्लीव्स में आता है। इस सूट में आपका लुक बेहद ही अलग और खूबसूरत नजर आएगा और इसे आप 800 से 1,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।slit cut suit (7)

 

प्रिंटेड स्लिट कट सूट

अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह का प्रिंटेड सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट सिंपल लाइट कलर में है और इसमें प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है। इस तरह के सूट में आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा और इस सूट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 1,500 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस सूट के साथ पर्ल वर्क इयरिंग्स साथ हो फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Suit Designs : सिंपल ट्रेडिशनल लुक को बनाएं शानदार, ट्राई करें स्लिट कट सूट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit-snapdeal, houseofindya, myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।