herzindagi
net saree designs

Net Saree Designs: शादी में पहनने के लिए खरीदें ये नेट साड़ी

 आप शादी में पहनने के लिए नेट साड़ी को अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। यह पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही, लुक डिफरेंट लगेगा। 
Editorial
Updated:- 2024-09-02, 18:27 IST

शादी में जाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम सबसे अलग तरह के कपड़ों की खरीदारी करते हैं। साथ ही, कलर को भी खास तरीके से चूज करते हैं। इस बार शादी में पहनने के लिए नेट साड़ी को खरीदें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह की साड़ी में आपको अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही, इन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट क्रिएट कर पाएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन की साड़ी आप वियर कर सकती हैं। 

ब्राउन कलर नेट साड़ी 

Brown colour net saree designs

स्टाइलिश लुक हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर सबसे अलग तरह के कपड़ों को खरीदना पसंद करते हैं। आप इस तरह का स्टाइलिश लुक हम साड़ी में भी क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए खरीदें नेट साड़ी। यह साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसके साथ आप अपनी पसंद का डिजाइन ब्लाउज खरीद सकती हैं। साथ ही, स्टाइलिश ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इससे लुक पहले से ज्यादा सुंदर दिखाई देगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी। 

फ्लोरल पैटर्न वाली नेट साड़ी 

Floral print net saree

अगर आपको फ्लोरल पैटर्न वाले कपड़ों को स्टाइल करना पसंद है, तो इसके लिए आप इस प्रिंट वाली नेट की साड़ी को वियर कर सकती हैं। यह साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें लुक भी अच्छा लगता है। साड़ी में आपको नीचे प्लीट्स में फ्लोरल पैटर्न मिलेगा। साथ में पल्लू पर भी इस तरह का पैटर्न मिल जाएगा। इससे साड़ी और भी सुंदर दिखाई देगी। साड़ी में एक गोटा वर्क भी मिलेगा। इससे साड़ी हैवी दिखेगी। आप इस तरह की साड़ी को शादी में अच्छी ज्वेलरी डिजाइन के साथ वियर कर  सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Golden Border Work Saree: अपनी कलेक्शन में शामिल करें गोल्डन बॉर्डर वर्क साड़ी, पहनकर लगेंगी खूबसूरत

कट वर्क डिजाइन वाली नेट साड़ी 

Cut work net designs ideas

कट वर्क का फैशन दोबारा से ट्रेंड में है। आप भी इस तरह के वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको साड़ी की प्लीट्स में कट वर्क का डिजाइन मिलेगा। वहीं पल्लू पर भी आपको कट वर्क डिजाइन देखने को मिलेगा। इससे यह साड़ी सुंदर नजर आएगी। आप भी इस तरह की साड़ी को शादी में पहनकर जा सकती हैं। साथ ही, इसमें लुक भी परफेक्ट लगता है। साड़ी के साथ आप स्टाइलिश ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Georgette Saree: ऑफिस में स्टाइल करें ये जॉर्जेट साड़ी, देखें डिजाइंस

इस तरह की साड़ी डिजाइन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। साथ ही, शादी में जानें के लिए रेडी हो सकती हैं। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।