फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे ये 5 नेल पेंट कलर, एथनिक आउटफिट्स के साथ दिखेंगे क्लासी

फेस्टिव सीजन में कौन सा नेल पेंट लगाएं? क्लासिक रेड से लेकर के मिल्की व्हाइट तक यहां जानें 5 बेस्ट शेड्स, जो हर लहंगा-साड़ी पर जचेंगे।
Updated:- 2026-10-20, 13:00 IST
Festive Nail Paint Colours for Women

Festive Nail Paint Colors for Women: दिवाली और शादी के सीजन में अगर आप अपने फेस्टिव लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं तो सिर्फ आउटफिट ही नहीं, नेल पेंट का सही शेड भी आपके पूरे लुक को बदल सकता है। कई बार हैवी लहंगा या साड़ी के साथ गलत नेल कलर लगा लेने से लुक फीका पड़ जाता है। ऐसे में हम आपके लिए रेड से लेकर गोल्डन तक 5 शानदार यूनिवर्सल शेड्स लेकर आए हैं, जो हर एथनिक आउटफिट के साथ परफेक्ट लगते हैं और आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

5 बेस्ट नेल पेंट कलर

अगर आप भी हर बार नेल पेंट के कलर को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, तो हम आपके लिए 5 परफेक्ट कलर लेकर आए हैं, जो आपके बेजान से लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए देखते हैं।

1. क्लासिक रेड

त्योहारों पर लाल रंग से बेहतर कुछ नहीं। चाहे आप लाल, गुलाबी, हरे या गोल्डन रंग का सूट पहनें या फिर ब्लैक साड़ी, क्लासिक रेड नेल पेंट हर लुक को क्लासी बना देता है। यह एकदम सिंपल कुर्ते को भी रिच लुक देता है और ब्राइडल लहंगे के साथ तो यह अलग ही लगता है।

red classic

image credit- Pinterest (NashlyNails )

2. वाइन और बरगंडी

अगर आपको डार्क और बोल्ड लुक पसंद है, तो वाइन और बरगंडी आपके लिए है। यह शेड खासतौर पर ब्लैक, डार्क ग्रीन, रॉयल ब्लू या वाइन कलर की साड़ियों के साथ बहुत जचता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे लगाने से हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ों का लुक और ज्यादा निखर जाता है।

burgundy

image credit-Pinterest (Nail Muse)

3. मिल्की व्हाइट

जो लड़कियां बहुत ज्यादा डार्क कलर पसंद नहीं करतीं, उनके लिए मिल्की व्हाइट सबसे सेफ ऑप्शन है। पेस्टल लहंगा, मल्टी-कलर आउटफिट या नियॉन साड़ी, हर किसी के साथ यह न्यूट्रल शेड बहुत गजब का लगता है। इसे लगाने से आपकी ज्वेलरी या हैवी वर्क वाले कपड़ों से ध्यान नहीं भटकता और हाथों को साफ-सुथरा लुक देता है।

milky white

image credit- Pinterest (Kbeauty Addiction)

4. ज्वेल टोन्स

फेस्टिव सीजन में रॉयल लुक चाहिए, तो ज्वेल टोन्स ट्राई करें। एमराल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू या सफायर जैसे डीप शेड्स गोल्डन वर्क, आइवरी या सिल्क की साड़ियों के साथ बहुत खिलते हैं। अगर आप गोल्डन जरी वाली साड़ी पहन रही हैं, तो कंट्रास्ट में एमराल्ड ग्रीन नेल पेंट आपके हाथों को हाईलाइट करेगा और व्हाइट साड़ी के साथ अगर बॉडर ब्लू है तो रॉयल ब्लू गजब का लगेगा।

royal blue

image credit-Pinterest (Julker Naeen)

5. मोल्टन गोल्ड

नेल पेंट के कलर की बात हो और गोल्डन रंग ना याद आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। मोल्टन या मेटैलिक गोल्ड हर कपड़े के साथ मैच हो जाता है। आप इसे पूरे नाखून पर लगा सकती हैं या फिर मॉडर्न गोल्डन फ्रेंच टिप्स ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी गोल्ड ज्वेलरी के साथ एकदम परफेक्ट जाता है।

golden

image credit- Pinterest(nailartai)

कम बजट में खरीदें इस कलर की नेल पेंट

अगर आपका बजट कम है तो एक ही गोल्डन ग्लिटर टॉप कोट खरीद लें। इसे आप अपने पुराने किसी भी रेड, बरगंडी या न्यूड शेड के ऊपर लगा देंगी तो वही पुराना नेल पेंट फेस्टिव पार्टी के लिए नया लगने लगेगा।

यह भी पढ़ें- नेल पेंट लगाने के तुरंत बाद करें यह काम, 30 सेकेंड में सूखेगी नेल पॉलिश

यह भी पढ़ें- Trendy Nail Paint Shades: चप्पल और सैंडल्स में खूबसूरत दिखेंगे आपके पैर, ट्राई करें ये 5 नेल पेंट शेड्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Pinterest (Curated Style Co., Rumly Muncret)

FAQ
फेस्टिव सीजन में नेल पेंट को लंबे समय तक कैसे टिकाएं?
नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट और बाद में टॉप कोट जरूर लगाएं, इससे शाइन भी बनी रहती है और पेंट जल्दी नहीं निकलता।
क्या मैट और ग्लॉसी में से फेस्टिव लुक के लिए क्या बेहतर है?
फेस्टिव और वेडिंग लुक के लिए ग्लॉसी और मेटैलिक फिनिश ज्यादा अच्छी लगती है, मैट फिनिश कैजुअल लुक के लिए ज्यादा सूट करती है।
नाखून छोटे हों तो कौन सा नेल पेंट कलर लगाना चाहिए?
छोटे नाखूनों पर डीप शेड्स जैसे वाइन, रेड और एमराल्ड ग्रीन ज्यादा सुंदर लगते हैं, लाइट कलर से नाखून और छोटे दिख सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।