herzindagi
multicolour lehenga designs for women

Multicolour Lehenga Designs: गुजराती शादी में स्टाइल करें मल्टीकलर लहंगा, देखें डिजाइंस

आप अगर गुजराती शादी में जा रहे हैं, तो वहां के रंग में रंगने के लिए मल्टी कलर लहंगे को स्टाइल कर सकते हैं। इससे आप सुंदर और सबसे अलग लगेंगी। 
Editorial
Updated:- 2024-07-09, 11:33 IST

राधिका और अनंत अंबानी की शादी जल्द ही होने वाली है। इस गुजराती शादी में कई सारे सेलिब्रिटीज दूर-दूर से शामिल होने वाले हैं। हर कोई इस शादी के हिसाब से तैयार होकर आएगा, ताकि वो भी ट्रेडिशनल और सुंदर लगे। अगर आपको भी गुजराती शादी का इनवाइट आया है, तो वहां जाने के लिए आप आर्टिकल में बताए गए मल्टी कलर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगे अक्सर गुजराती एम्ब्राइडरी के साथ तैयार किए जाते हैं। इसलिए पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। आप इन तस्वीरों को देखकर एक बार जरूर ट्राई करने के बारे में सोचेंगी। 

श्लोका मेहता का मल्टी कलर लहंगा डिजाइन (Multi colour Lehenga Designs)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

अगर आप भी श्लोका मेहता की तरह शादी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इस मल्टी कलर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर कॉन्ट्रास्ट के साथ लहंगे को वियर किया हुआ है। आप भी इस तरह के लहंगे को फैब्रिक के साथ तैयार करा सकती हैं। इसमें जो एम्ब्राइडरी वर्क हुआ है वो मल्टीकलर थ्रेड के साथ किया गया है। ऐसे ही ब्लाउज को तैयार किया है। इसकी वजह से यह पूरा लहंगा लुक अच्छा लग रहा है। आप भी ऐसे ही लहंगे को शादी में पहनने के लिए डिजाइन करा सकती हैं। 

सारा अली खान का मल्टी कलर लहंगा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

आप सारा अली खान की तरह मल्टी कलर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें लहंगे के साथ-साथ ब्लाउज और चुनरी में भी मल्टी कलर वर्क किया गया है। इस लहंगे को और सुंदर बनाने के लिए गोल्डन बॉर्डर भी लगाया गया है। इससे लहंगा और भी अच्छा लग रहा है। आप इस तरह के लहंगे को फैब्रिक लेकर डिजाइनर से तैयार करा सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के लहंगे को बनवाने के लिए आपको टेलर से 3,000 से 4,000 रुपये में तैयार करा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: शीशे के वर्क वाले ये लहंगे आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस

ईशा अंबानी का लहंगा लुक (Isha Ambani Lehenga Look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

आप अगर कुछ स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए लहंगे में नया ट्रेंड ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप ईशा अंबानी के इस मल्टी कलर लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में जो लहंगा वियर किया है। इसमें मल्टी कलर वर्क किया गया है। जिससे पान के शेप की पत्तियों के डिजाइन को बनाया गया है। इसके ब्लाउज को स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें कपड़े की टेस्ल और राउंड नेकलाइन में डिजाइन किया गया है। इससे आप ईशा अंबानी की तरह खूबसूरत लगेगी। आप इस तरह के लहंगे को रेडीमेड खरीदने की बजाए कपड़ा लेकर तैयार करवाएं। इससे लुक अच्छा लगेगा। 

अगर आप गुजराती शादी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो इसके लिए आप मल्टी कलर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: सिंपल लहंगे को हैवी लुक देने के लिए लगाएं ये गोटा, देखें डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।