संगीत फंक्शन में चाहती हैं देशी लुक तो स्टाइल करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाले वेलवेट सूट

शादी से पहले होने वाला संगीत फंक्शन सबसे खास होता है और इस फंक्शन में सभी महिलाएं ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं। ऑनलाइन प्लेटफार्म या बाजार में आपको कई तरह के आउटफिट मिल जाएंगे जिन्हें आप इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप देसी लुक चाहती हैं तो आप ये वेलवेट सूट इस खास मौके पर पहन सकती हैं। हम आपको कुछ न्यू डिजाइन वाले वेलवेट सूट दिखा रहे हैं जो संगीत फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं और इस तरह के आउटफिट में आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।
योक डिजाइन वेलवेट सूट
-1733386148393.jpg)
संगीत फंक्शन में आप इस तरह का योक डिजाइन वाला वेलवेट सूट ट्राई कर सकती हैं। यह सूट बेहद ही खूबसूरत योक डिजाइन में है और इसमें आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा। इस सूट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं जो
इस सूट के साथ पर्ल वर्क वाले झुमके स्टाइल कर सकती हैं और फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- एंब्रॉयडरी डिजाइन वेलवेट सूट देंगे रॉयल लुक, ऐसी निखरेगी पर्सनालिटी कि देखता रह जाएगा जमाना
फ्लोरल डिजाइन वेलवेट सूट
-1733386165573.jpg)
स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह का फ्लोरल डिजाइन वाला सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट फ्लोरल पैटर्न में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। इस सूट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी साथ ही आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। यह सूट आप कपड़ा लेकर दर्जी की मदद से सिलवा सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये सूट कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगे।
इस सूट के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में आप मोजरी स्टाइल कर सकती हैं।
-1733386188624.jpg)
फ्लोरल पैटर्न में आप इस तरह का थ्रेड वर्क वाला वेलवेट सूट भी स्टाइल कर सकती हैं जो स्टाइलिश और देसी लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह सूट वेलवेट में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत थ्रेड वर्क करके फ्लोरल डिजाइन बनाया हुआ है। इस तरह सूट संगीत फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
एम्ब्रॉयडरी वर्क सूट
-1733386228368.jpg)
अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले सूट का भी चुनाव कर सकती हैं।
-1733386261693.jpg)
संगीत फंक्शन में अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह का वेलवेट सूट भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ठंड की शादियों में पहनिए ये वेलवेट सूट डिज़ाइन और कहिए स्वेटर व शॉल को बाय-बाय!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra, Varanga/Divena/Kalini/Sangria/Anouk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।