इस दिवाली सादगी और स्टाइल का संगम बन रहे मिनिमल गहने, जानें बाजार में क्या है नया ट्रेंड?

त्योहारी सीजन में आभूषणों के बाजार और लोगों की पसंद में एक बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। भारी-भरकम गहनों से अधिक हल्के और मिनिमलिस्ट गहनों के प्रति युवाओं का झुकाव बढ़ा है। अगर आप भी दिवाली या धनतेरस पर गहने खरीदने का मन बना रही हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि बाजार में इन दिनों किस तरह के आभूषण चलन में हैं।
Updated:- 2026-11-02, 17:33 IST
Festive season jewelry trends

त्योहारों का सीजन आते ही बाजार में गहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाओं के सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब वे केवल परंपरा निभाने या फिर अलमारी में रखने के लिए गहने नहीं खरीदतीं, बल्कि अपने पहनावे का हिस्सा बनाने के लिए खरीदने लगी हैं। इसलिए वे आजकल भारी-भरकम गहनों के बजाय हल्के और माडर्न डिजाइन वाले गहने चुन रही हैं, ताकि आम दिनों में भी, यदि आफिस जाती हैं तो वहां भी उन्हें पहना जा सके। एक बदलाव यह भी है कि आज लोग किसी खास अवसर के साथ-साथ व्यक्तिगत स्टाइल की अभिव्यक्ति के लिए भी गहने खरीदते हैं। सेलेब्रिटी स्टाइलिंग ने भी आभूषणों को लेकर लोगों का नजरिया बदला है।

पहली पसंद क्यों बन रहे सिंगल स्टड गहने?

सोना महंगा होने के कारण इन दिनों 10,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की कीमत वाले डायमंड ज्वैलरी के विकल्पों को भी लोग प्राथमिकता दे रहे हैं। इस रेंज में गहने बनाने वाली कई कंपनियां बाजार में हैं, जो 9 से 14 और 18 कैरेट गोल्ड में बने इयररिंग्स, अंगूठियां, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र और पेंडेंट उपलब्ध करा रही हैं। इन गहनों का सरल डिजाइन और हल्कापन इन्हें लोकप्रिय बना रहा है। इनमें सिंगल स्टड गहने खूब बिक रहे हैं। ये गहने रोजमर्रा की दिनचर्या और त्योहार, दोनों तरह के पहनावों में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

3 (60)

- शान मुहम्मद, स्टोर मैनेजर, कैरेटलेन

इस दिवाली हल्के और स्टाइलिश गहनों के प्रति युवाओं का झुकाव ज्यादा दिख रहा है। वे स्टोर पर आकर रोजाना पहनने लायक मिनिमलिस्ट गहने ही खरीदते हैं। हमारे पास 30-40 वर्ष की उम्र के युवा ज्यादा आ रहे हैं। उन्हें आफिस, पार्टी या फिर किसी और मौके के लिए बहुत ही हल्के और बजट फ्रेंडली गहने चाहिए होते हैं। 9 से 18 कैरेट के अंदर गोल्ड प्लेटेड डायमंड के गहनों की सहज उपलब्धता के कारण लोगों का झुकाव इस तरफ होने लगा है। कुछ समय पहले तक सिंगल स्टड (डायमंड) लेना हर किसी के लिए सपने जैसा होता था, लेकिन आज वह सपना सच हो रहा है। एक लाख रुपये से नीचे की कीमत में सिंगल स्टड मिल रहे हैं। आप चाहें तो ऐसे गहने उपहार के रूप में भी किसी को दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Matar Mala Latest Designs: हैवी नेकलेस की जगह स्टाइल करें मटर माला, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

- निशा कुमारी, ग्राहक, नोएडा

मैंने एक दिन में दो गोल्ड प्लेटेड डायमंड ज्वैलरी खरीदी है। पहले एक मंगलसूत्र लिया, फिर एंकलेट और मन नहीं भरा तो कुछ और भी लेने का सोच रही हूं। यह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि कुछ कंपनियां आजकल एफोर्डेबल प्राइस में डायमंड ज्वैलरी बना रही हैं, जो दिखने में बहुत सिंपल, लेकिन माडर्न और स्टाइलिश है। इन्हें आप कभी भी और कहीं भी पहनकर जा सकती हैं। यही नहीं, त्योहारी सीजन में इनकी खरीदारी पर कई तरह के डिस्काउंट और कूपन मिल रहे हैं। कूपन से बाद में भी शापिंग करना आसान हो जाता है।

- प्रखर सोनकिया, ज्वैलरी एक्सपर्ट, सुत्रा फाइन ज्वैलरी

त्योहार के लिए गहने खरीदना अब केवल पारंपरिक विकल्पों तक सीमित नहीं रह गया है। आज लोग ऐसे गहने लेना पसंद कर रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं, बहुउपयोगी हैं और उनकी अपनी पसंद को दिखाते हैं। मेरा मानना है कि लोगों की बढ़ती दिलचस्पी एक बड़े बदलाव को दर्शाती है। अब लोग ऐसे गहने पसंद कर रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व से जुड़े हों, जिन्हें बहुत सोच-समझकर बनाया गया हो और जिन्हें सिर्फ एक मौके तक सीमित न रखकर कई अलग-अलग मौकों पर पहना जा सके।

ट्रेंडिंग गहने

अगर दिवाली के मौके पर आप मिनिमल ज्वेलरी में कुछ ट्रेडिंग गहने पहनना या किसी को गिफ्ट में देना चाहती हैं,तो नीचे बताए गए ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।

working-women-mangalsutra-1780209755189

  • काकटेल और स्टेटमेंट रिंग्स
  • लेयरिंग मंगलसूत्र, ब्रेसलेट और एंकलेट
  • सिंगल स्टड, ध्रुव कलेक्शन

इसे भी पढ़ें-Black Colour Jewellery Designs: पार्टी में दिखना है सबसे अलग, तो ट्राई करें ये एलिगेंट ब्लैक ज्वेलरी; देखें डिजाइंस

लेखिका-सुमन अग्रवाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।