Mini Bag या Clutch: इंडियन आउटफिट के साथ कौन सा बैग लगेगा ज्यादा स्टाइलिश? जानें सही चुनाव

फेस्टिव डिनर या फैमिली सेलिब्रेशन के लिए तैयार होते वक्त सारा ध्यान आउटफिट पर होता है, लेकिन जो चीज हमारे लुक को और बढ़ाती है, वह है हैंडबैग। किसी भी भारी लहंगे के साथ एक छोटा बैग कैरी करने से लुक अच्छा हो जाता है। वहीं सिंपल कुर्ते के साथ एक स्लीक क्लच उसे तुरंत ओकेजन-रेडी बना देता है।
आजकल मिनी बैग काफी पॉपुलर हो रहे हैं, क्योंकि यह देखने में पार्टी-वियर लगते हैं और साथ में स्ट्रैप होने से हाथ फ्री रहते हैं। वहीं क्लच आज भी साड़ी, लहंगा और इवनिंग वियर के लिए क्लासी लगता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर।
मिनी बैग vs क्लच बैग में डिटेल अंतर
| फीचर | मिनी बैग | क्लच बैग |
| कैरी करने का तरीका | हाथ में,कंधे पर या क्रॉसबॉडी | सिर्फ हाथ में या बाजू के नीचे |
| बेस्ट ओकेजन | शादी, फेस्टिव आउटिंग, डिनर | फॉर्मल इवनिंग पार्टी |
| लुक | मॉडर्न, वर्सेटाइल और ट्रेंडी क्लासिक | रॉयल |
| किस आउटफिट के साथ बेस्ट | साड़ी, कुर्ता सेट, प्री-ड्रेप्ड साड़ी | सिल्क साड़ी, हैवी लहंगा,अनारकली |
| स्टोरेज | छोटा लेकिन फोन, लिपस्टिक, कार्ड आ जाते हैं | छोटा से मीडियम, स्टाइल पर निर्भर |
इंडियन आउटफिट के साथ मिनी बैग कब चुनें?
अगर आप अपने लुक को कंटेम्पररी रखना चाहती हैं, तो मिनी बैग ही कैरी करें। यह सिल्क कुर्ता सेट, प्री-ड्रेप्ड साड़ी हर किसी के साथ अच्छा लगता है। साथ ही शादी में जहां आपको ग्रीट करना और डांस करना होता है, वहां चेन-स्ट्रैप वाला पर्स आप आसानी से टांग सकती हैं।
स्टाइल टिप: अगर आउटफिट में वर्क ज्यादा है, तो एकदम क्लीन और सॉलिड कलर का मिनी बैग लें।

image credit-magnific
क्लच बैग कब करें कैरी?
इवनिंग पार्टी या हैंगआउट के लिए जा रही हैं, तो क्लच चुनें। यह साड़ी, अनारकली सूट के साथ ज्यादा फॉर्मल और अच्छा लुक देगा। आप चाहें, तो इसे साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इससे ब्लाउज या पल्लू पर स्ट्रैप का निशान नहीं आता, जिससे लुक क्लीन लगता है।
स्टाइल टिप: क्लच को पूरे आउटफिट से मैच करने की कोशिश न करें। उसे अपनी ज्वेलरी या एम्ब्रॉयडरी के किसी एक रंग के साथ मैच करें।

image credit-magnific
साड़ी और लहंगे के साथ क्या स्टाइल करें?
साड़ी के साथ क्लच ज्यादा ट्रेडिशनल और फॉर्मल फील देता है, खासकर सिल्क और शिफॉन साड़ी पर। वहीं मिनी बैग उसी साड़ी को मॉडर्न बना देता है। लहंगा अगर हैवी है तो क्लच क्लीनर फिनिश देगा।
यह भी पढ़ें- क्या है मिल्क साड़ी ट्रेंड? जानें इसकी खासियत और स्टाइल करने का तरीका
यह भी पढ़ें- फेस्टिवल में ट्रेडिशनल साड़ी को दें नया ट्विस्ट, लुक देख हर कोई करेगा तारीफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-magnific
- क्या दिन की शादी में साड़ी के साथ क्लच कैरी करना सही रहेगा?
- दिन की शादी या छोटे फंक्शन के लिए क्लच थोड़ा ज्यादा फॉर्मल लग सकता है। ऐसे में आप एक छोटा स्ट्रक्चर्ड मिनी बैग क्रॉसबॉडी स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।
- अगर मेरे पास सिर्फ एक ही बैग खरीदने का बजट है तो मिनी बैग लूं या क्लच?
- अगर आपको एक ही बैग लेना है तो मेटैलिक या गोल्डन कलर का मिनी बैग विद चेन स्ट्रैप लें।
- हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ किस रंग का बैग सबसे ज्यादा जंचता है?
- हैवी लहंगे के साथ कभी भी उसी रंग का हैवी वर्क वाला बैग न लें। हमेशा सॉलिड और न्यूट्रल शेड के बैग लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।