Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

Summer Bridal look: दुल्हन बनने जा रही हैं तो मलाइका अरोड़ा के ‘ब्राइडल लुक’ से लें टिप्सӏ

अर्जुन कपूर से शादी से पहले ही मलाई अरोड़ा का ब्राइडल लुक हुआ आउट। आप भी ले सकती हैं समर ब्राइडल फैशन के लेटेस्ट टिप्स। 
Updated:- 2019-04-24, 11:19 IST
Fashion tips for summer brides

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वक्त काफी चर्चा में हैं। मलाइका के चर्चा में होने की वजह सबसे पहले तो उनकी शादी हैं। जी हां, हर जगह बस यही चर्चा है कि मलाइका अरोड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड एंव बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से कब शादी करने वाली हैं। हालाकि मलाइका ने न तो अभी तक अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा किया है और न हीं अपनी शादी की डेट को लेकर कोई बात कही है। गौरतलब है कि मलाइका की यह दूसरी शादी होगी क्योंकि उन्होंने पहली शादी एक्टर अरबाज खान के साथ की थी। फिल्हाल जब से मलाइका की शादी के चर्चे हुए हैं तब से लोग उन्हें काफी नोटिस करने लगे हैं। केवल मलाइका की शादी ही नहीं बल्कि मलाइका के फैशनेबल अंदाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा का नाम हमेशा से ही फैशनेबल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया गया है। उनकी फिटनेस और डांस को लेकर भी वह हमेशा चर्चा में रही हैं। फिलहाल शादी से पहले ही मलाइका का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

malaika arora bridal look

मलाइका का ब्राइडल लुक 

मलाइका अरोड़ा को वैसे तो कई बार एथनिक लुक में देखा जा चुका है। मगर, इस बार मलाइका ने एक वेडिंग फंक्शन के ‘कलकी’ फैशन ब्रांड का पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा चुना। वह इस लहंगे में कमाल की लग रही हैं। कलीदार लहंगे और स्लीवलेस चोली में मलाइका अरोड़ा बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा का यह डिजाइनर लहंगा भी बेहद खास है। उनके इस लहंगे पर पिंक हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है।

 

एम्ब्रॉयडरी के लिए मल्टी कलर थ्रेड को चुना गया है और इससे पूरे लहंगे पर फ्लेरल वर्क किया गया है। एम्ब्रॉयडरी के साथ लहंगे पर बीड वर्क और जारदोजी वर्क भी किया गया है जो लहंगी की खूबसूरती को और भी दिलकश बना रहा है। पूरे लहंगे पर मोरोकन मोटिफ्स है और बॉर्डर पर गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। लहंगे की हेम पर नेट वर्क भी है। इतना नहीं मलाइका की डीप पॉइंटेड चोली पर भी काफी खूबसूर एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ मलाइका ने बेहद सिंपल दुपट्टा लिया है। 

malaika arora bridal fashion

मलाइका का मेकअप 

मलाइका का मेकअप ब्राइडल मेकअप की तरह नहीं बल्कि बेहद गर्लिश है। उन्होंने इस लुक के लिए मिनिमल मेकअप किया है। आंखों पर पिंक आइशैडो और गालों पर हाइलाइटर का इस्तेमाल कर मलाइका ने अपने शार्प फीचर्स को उभारा है और होंठो पर पिंक न्यूड शेड लगाया है। मलाइका ने आईब्रोज को काफी डार्क रखा है। जो उनके लुक्स को इनहैंस कर रही है। इसके साथ ही मलाइका ने बालों को ओपन किया है और उन्हें लॉन्ग कर्ल्स दिल हैं। मलाइका को मेकअप समर वेडिंग के हिसाब से एकदम पर्फेक्ट है। 

 

मलाइका का ज्वैलरी 

ब्राइल लहंगे के साथा मलाइका ने नॉन-ब्राइडल लुक अपनाया है। इस लुक के साथ मलाइका ने ज्वैलरी के नाम पर एक लटकन ईयरिंग्स पहनी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं पहना। ईयरिंग्स के साथ मलाइका इस लुक में काफी खूबसूरत और सिंपल नजर आ रही हैं। वैसे एथनिकल लुक में आजकल लेटेस्ट फैशन भी यही है। अगर आउटफिट भारीभरकम है तो उसके साथ ज्वैलरी और मेकअप लाइट होता है और अगर ज्वैलरी और मेकअप हैवी है तो उसके साथ आउटफिट को लाइट रखा जाता है। 

अगर आपको मलाइका अरोड़ा का फैशनेबल ब्रइडल लुक पसंद आया है तो आप भी इस वेडिंग सीजन अपनी किसी दोस्त की शादी में इस लुक को खुद पर आजमा सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।