Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Mahira Sharma Saree Looks: माहिरा शर्मा ने फिर साड़ी लुक से फैंस को किया इंप्रेस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

माहिरा शर्मा Bigg Boss से लोगों को काफी पसंद आईं थी। इसी वजह से उनके फैंस सोशल मीडिया पर हमेशा उन्हें फॉलो करते नजर आते हैं। साथ ही, उनके लुक्स की भी तारीफ करते हैं। लड़कियों को सबसे ज्यादा इनके साड़ी लुक पसंद आते हैं। जिसे आप भी देखकर रीक्रिएट कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-11-26, 09:31 IST
Mahira Sharma saree look

माहिरा शर्मा की बिग बॉस जर्नी हो या सीरियल में उनकी एक्टिंग। हर किसी को ये दोनों अवतार में पसंद आईं है। आजकल ये म्यूजिक एल्बम में ज्यादा दिखाई दे रही हैं। जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। उतने ही पसंद लोगों को इनके लुक्स आ रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई इनकी तारीफ करता दिखाई दे रहा है। अगर आपको भी माहिरा शर्मा पसंद है और उनका स्टाइलिंग अंदाज सबसे अलग नजर आता है, तो कई सारे लुक्स हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। साड़ी को उनकी तरह वियर कर सकती हैं। इससे आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिखाई देंगी।

माहिरा शर्मा का प्रिंटेड साड़ी लुक (Mahira Sharma Stylish Saree Look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahira Sharma (@mahirasharma)

आप अगर सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक कलर की प्रिंटेड साड़ी को वियर किया है। इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ पिंक, येलो और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाले ब्लाउज को स्टाइल किया है। इस ब्लाउज लुक मेंवो सबसे अलग नजर आ रही हैं। आप चाहें तो इस तरह के ब्लाउज को स्लीव्स में डिजाइन करा सकती हैं। इससे आप और भी ज्यादा अत्थी नजर आएंगी। साथ ही, लुक भी सबसे अलग लगेगा।

सिंपल बॉर्डर वर्क साड़ी

Border work saree (5)

आप किसी पार्टी में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो माहिरा शर्मा के इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बॉर्डर वर्क वाली साड़ी वियर की है। इसके साथ बॉर्डर के कलर वाला ही ब्लाउज पहना है। इस पूरे लुक में वो सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप और भी ज्यादा अलग और खूबसूरत लगेंगी। मार्केट में ये साड़ी भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन बॉर्डर डिजाइन से प्लेन साड़ी को बनाएं हैवी, जानें लगाने का तरीका

माहिरा शर्मा का येलो साड़ी लुक

Yellow saree look

अगर आपको साटन फैब्रिक पसंद है, तो इनकी तरह से उसी फैब्रिक की साड़ी खरीदकर वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक सुंदर नजर आएगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी। साथ ही, जब आप स्टाइल करेंगी, तो लुक और भी सुंदर लगेगा। मार्केट में ऐसी प्लेन साड़ी आपको 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: प्लेन साड़ी को देना है डिफरेंट लुक तो चोली स्टाइल ब्लाउज को करें ट्राई

इस बार ट्राई करें माहिरा शर्मा के ये साड़ी लुक। आपको भी ज्यादा डिजाइन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग और सुंदर लगेगा। मार्केट में आपको साड़िया भी आसानी से मिल जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।