Fri Sep 18, 2026 | Updated 04:14 PM IST

महालक्ष्मी व्रत पर पहनें ये 4 Latest Kada Payal Designs, ट्रेडिशनल लुक में लगेंगे चार चांद

महालक्ष्मी व्रत पर आप भी पारंपरिक श्रृंगार करने वाली हैं, तो इस साल कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। अब आप साधारण पायल की जगह ट्रेंडी कड़ा पायल डिजाइंस पेयर कर खूबसूरत दिख सकती हैं।
Updated:- 2026-09-18, 15:03 IST
image

महालक्ष्मी व्रत के खास मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। वे व्रत रखने के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना भी करती हैं। अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत के समय विशेष श्रृंगार करने वाली हैं, तो एक जैसी साधारण पायल पहनने के बजाय अब कुछ ट्रेंडी कड़ा पायल डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कड़ा पायल डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे।

4 खूबसूरत कड़ा पायल डिजाइंस

पैरों की शोभा बढ़ाने में पायल बहुत मदद करते हैं, लेकिन चैन वाली पायल के बजाय अब आप कड़ा पायल ट्राई कर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खूबसूरत कड़ा पायल डिजाइंस के बारे में।

1. हैवी पारंपरिक नक्काशीदार कड़ा पायल डिजाइंस

अगर आप पूजा वाले दिन हैवी लुक पाना चाहती हैं और भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो आपके लिए लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला यह कड़ा पायल सबसे परफेक्ट रहेगा। यह आपके पैरों में दूर से ही नजर आएगा और चलने पर पैरों की सुंदरता बढ़ाएगा। इस पर बनी पारंपरिक नक्काशी और उकेरी गई आकृतियां इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

2 (32)

(image credit: pinterest/Etsy)

2. घुंघरू झूमर स्टाइल कड़ा पायल डिजाइंस

अगर आप कड़ा पायल में घुंघरू और लटकन का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का चांदी का कड़ा पायल सबसे बेस्ट हो सकता है। इसमें लगे छोटे-छोटे घुंघरू और झूमर डिजाइंस आपके पैरों को दूर से ही अट्रैक्टिव बनाते हैं। साथ ही, घुंघरुओं की हल्की आवाज आपके फेस्टिव लुक में निखार ला देती है।

1 (34)

(image credit: pinterest/Etsy)

3. ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल डिजाइंस

आजकल महिलाओं के बीच ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल डिजाइंस भी बहुत ज्यादा चलन में हैं। ऑक्सिडाइज्ड फिनिश होने के कारण यह डिजाइन एक सुंदर विंटेज लुक देता है। महालक्ष्मी व्रत के दौरान साड़ी के साथ पहनने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे कड़े आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे। 

5 (3)

(image credit: pinterest/Etsy)

यह भी पढ़ें- Oxidised Jewellery Bangles: अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं, ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स को करें ट्राई; देखें डिजाइंस

4. हैवी कंट्रास्ट कड़ा पायल डिजाइंस

अगर आप महालक्ष्मी व्रत के दौरान हैवी पायल पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का हैवी कड़ा पायल सबसे बेस्ट रहेगा। इस तरह का कड़ा आपको पूजा में भीड़ से अलग दिखाएगा और आपकी साड़ी के साथ एक परफेक्ट कंट्रास्ट लुक देने में भी मदद करेगा। 

3 (10)

(image credit: pinterest/Etsy)

ऐसे करें इन्हें स्टाइल

अगर आप भी इस तरह ले कड़ा पायल को ट्राई करने का सोच रही हैं, तो इसे स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें -

इस तरह के कड़ा पायल को आप किसी भी एथनिक या ट्रेडिशनल वियर के साथ पहन सकती हैं।
इसके साथ अगर आप फुटवियर में जूती या मोजड़ी पहनेंगी, तो इससे लुक परफेक्ट बनेगा।
इस तरह के पायल के साथ आप चाहें, तो पर्ल या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करें। 

यह भी पढ़ें- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनने के स्टाइलिश तरीके पढ़ें यहां, हर लुक के साथ परफेक्ट मैच करेगा

निष्कर्ष: अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत पर अपने एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी कड़ा पायल डिजाइंस को अपने आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। ये डिजाइंस न सिर्फ आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि आपको एक रॉयल और परफेक्ट लुक भी देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
क्या हैवी कंगन और कांच की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन पूरे दिन के व्रत और काम के दौरान आरामदायक रहता है?
जी हां, अगर आप चूड़ियों के दोनों किनारों पर बहुत भारी या तीखे किनारों वाले कड़ों के बजाय स्मूथ फिनिशिंग वाले 'पाटल्या' या लटकन वाले हल्के कड़े लगाएं, तो यह पहनने में बेहद कम्फर्टेबल और देखने में एलिगेंट लगता है।
क्या वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट्स पर भी पारंपरिक बैंगल सेट्स सूट करते हैं?
इंडो-वेस्टर्न या सिल्क कुर्ती-पैंट्स के साथ पूरे हाथ भरकर चूड़ियां पहनने के बजाय आप दोनों हाथों में सिर्फ एक-एक चौड़ा 'कुंदन कड़ा' या 4-4 कांच की चूड़ियों के साथ 'तोडे कंगन' पेयर कर सकती हैं।
कांच की चूड़ियां जल्दी टूटने या हाथ में चुभने से बचाने के लिए क्या करें?
चूड़ियां पहनते समय हाथ पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर या वैसलीन लगा लें ताकि चूड़ियां बिना खिंचाव के आसानी से चढ़ जाएं। इसके अलावा, मजबूत और अच्छी क्वालिटी की थिक-ग्लास (मोटे कांच) वाली चूड़ियां ही चुनें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।