माधुरी दीक्षित का ये अनारकली सूट वाला लुक देखकर फैंस हो जाएंगे क्रेज़ी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ मुम्बई में जब अनारकली सूट पहने स्पोट हुई तो कैमरा के लेंस में भी कैद हो गयी। बनारसी सिल्क अनारकली सूट में माधुरी बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उनका ये ट्रेडिशनल लुक जितना सिंपल था उतना ही रॉयल भी लग रहा था। दरअसल में मुम्बई में माधुरी दीक्षित के प्रोडक्शन हाउस की डेब्यू फिल्म 15 अगस्त का प्रीमियर था। इस खास मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनके कई दोस्त पहुंचे। खासकर फिल्म हम आपके हैं कौन में उनकी बड़ी बहन का रोल प्ले करने वाली रेणुका शहाणे यहां अपने पति आशुतोष राणा के साथ नज़र आयी। माधुरी दीक्षित के फिल्मी करियर में हमेशा ही उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने पूरा स्पोट किया है। सिर्फ माधुरी की वजह से ही वो विदेश से इंडिया आकर बस गये।
माधुरी दीक्षित ने फ्लोर लेंथ अनारकली सूट पहना था। अनारकली सूट के नीचे भारी गोल्डन बॉर्डर लगा था। इस ऑफव्हाइट गोल्डन सूट के साथ माधुरी ने मस्टर्ड यैलो कलर का सिल्क का दुपट्टा कैरी किया था। माधुरी दीक्षित के मेकअप, हेयरस्टाइल और ज्वेलरी की बात करें तो वो इस आउटफिट के हिसाब से परफेक्ट था। माधुरी ने रेड लिप्सटिक लगायी थी। बालों को नीचे से सोफ्ट कर्ल लुक दिया था और कानों में झुमके पहने थे।
अगर आप माधुरी दीक्षित जैसे रेड लिप्सटिक चाहती हैं तो आप ऑनलाइन लिप्सटिक खरीद सकती हैं। इस रंग की ब्रांडिड लिपस्टिक आपको सिर्फ 128 में यहां से ऑनलाइन मिल जाएगी।
माधुरी दीक्षित के इस अनारकली सूट की गले के डिज़ाइन की बात करें तो ये आगे से चिक नेक डिज़ाइन था और बैक साइड से अल्ट्रा डीप डिजाइन था। आगे से रॉयल दिख रहा ये सूट पीछे की तरफ से ग्लैमरस लुक दे रहा था।
रेणुका शहाणे गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लैक साड़ी में नज़र आयी। इस साड़ी के साथ हम आपके हैं कौन एक्ट्रेस ने गोल्डन ब्लाउज़ पहना था। बॉलीवुड एक्टर और रेणुका के पति आशुतोष सफेद कुर्ता पजामा में नज़र आए इसके साथ उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की नेहरू जैकेट पहनी थी।
इंडिया की पहचान विदेशों में भी बनाने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले भी माधुरी दीक्षित के बेहद करीब हैं। वो उनकी प्रोडक्शन हाउस की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर पर साउथ इंडियन चेक सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची थी।
माधुरी दीक्षित के इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनके सभी खास दोस्त पहुंचे थे। इसके अलावा मराठी फिल्म में काम करने वाले स्टार्स और क्रू भी इस फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची थी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।