Long Rani Haar Designs: सिम्पल साड़ी में लगेगी महारानी, ट्राई करें ये लॉन्ग रानी हार, देखें डिजाइन्स

Long Rani Haar Designs: शादीशुदा महिलाएं किसी भी शादी- ब्याह में या त्योहार पर ज्वेलरी शामिल न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को तरह-तरह की एक से खूबसूरत स्टाइलिश ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो कुछ लेटेस्ट डिजाइनर रानी हार को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं रानी हार के नए डिजाइंस के बारे में।
गोल्ड प्लेटेड रानी हार सेट
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड रानी हार सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप त्यौहार पर पहन सकती हैं या किसी खास इवेंट या फंक्शन में साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

पत्ती और लटकन डिजाइन वाला रानी हार
अगर आप भी भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत पत्ती और लटकन डिजाइन वाला रानी हार भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे रानी हार को आप सोने में बनवाने के लिए सुनार के यहां इसे फोटो दिखाकर डिजाइन करवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल पैटर्न लॉन्ग रानी हार
अगर आपके घर में कोई खास फंक्शन या शादी है और आप उस शादी के दौरान अपनी खूबसूरती में रंग भरना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और डिजाइनर गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल पैटर्न लॉन्ग रानी हार भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के रानी हार इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

रेड स्टोन फ्लोरल पैटर्न रानी हार
आप साड़ी या सूट के साथ इस तरह के रेड स्टोन फ्लोरल पैटर्न रानी हार को भी शामिल कर रॉयल लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हार आपको रानी महारानी जैसा लुक देने में मदद करेंगे और आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी ऐसे हार मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ऐसे लेटेस्ट हार्ट शेप पेंडेंट, दिखेंगी भीड़ से हटकर
डबल फ्लावर लटकन डिजाइन रानी हार
आप चाहें तो इस तरह के खूबसूरत रानी हार को भी किसी भी त्योहार या फंक्शन के दौरान साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के डबल फ्लावर लटकन डिजाइन रानी हार इन दिनों काफी ट्रेन में हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इसे पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

ट्रेडिशनल हैवी इंडियन रानी हार
अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर तरह-तरह के नेकलेस ट्राई करती रहती हैं, तो अब आपको नेकलेस डिजाइन को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह का खूबसूरत ट्रेडिशनल हैवी इंडियन रानी हार भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Peacock Design Earrings: पीकॉक डिजाइन झुमके आपके चेहरे की बढ़ा देंगे खूबसूरत, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/rehana abedin/Shashank Agrawal/Panchakanya Jewellers
- किस तरह के हार इन दिनों ट्रेंड में हैं?
- रानी हार का काफी चलन बढ़ गया है।
- रानी हार कितने ग्राम में बनेगा?
- रानी हार का वज़न5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम या उससे भी ज़्यादा हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।