Long Party Wear Earrings: बिना नेकलेस के भी चेहरे पर दिखेगा गजब का नूर, जब शामिल करेंगी ये 5 लॉन्ग पार्टी वियर इयररिंग्स

अधिकतर महिलाएं पार्टी के दौरान एक से एक खूबसूरत वेस्टर्न ड्रेस शामिल करती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत ड्रेस के साथ कुछ लेटेस्ट एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। लेकिन अगर कई बार आप भी इन एक्सेसरीज को लेकर भी कन्फ्यूज रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ पार्टी वियर लॉन्ग इयररिंग्स के डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल डैंगलर इयररिंग
अगर आप किसी खास पार्टी में अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो अब आप सबसे डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए किसी भी पार्टी वियर ड्रेस के साथ गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल डैंगलर इयररिंग को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह खूबसूरत लॉन्ग इयररिंग आपके चेहरे की खूबसूरती को डबल कर देंगे साथ ही रॉयल लुक देंगे।

फ्लोरल शेप्ड क्रिस्टल लॉन्ग चेन इयररिंग
यही नहीं आप अगर अपने घर पर होने वाले किसी खास इवेंट में अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक खूबसूरत इयररिंग्स की तलाश में हैं, तो अब आप ऐसे फ्लोरल शेप्ड क्रिस्टल लॉन्ग चेन इयररिंग को शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स डिजाइन खासकर पार्टी वियर लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए बेस्ट हो सकती है। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को भी दोगुना कर देंगे।

लीफ पैटर्न लॉन्ग इयररिंग्स
अगर आप किसी परिचित के यहां पार्टी में जाने वाली हैं और ऐसे में वेस्टर्न ड्रेस पहन रही है, लेकिन कौन सी ज्वेलरी शामिल करें इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो आपके लिए यह लीफ पैटर्न लॉन्ग पार्टी वियर इयररिंग्स भी बेस्ट रहेंगे, जिसे पहनकर आप न सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, बल्कि यह आपके पार्टी लुक को भी भीड़ से हटकर बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- Baby Earring Designs: बेटी के कानों में अच्छे लगेंगे ये ब्यूटीफुल इयररिंग्स, यहां देखें डिजाइंस
लॉन्ग स्फटिक टैसल डेंगल इयररिंग्स
अगर आप नाईट पार्टी में खूबसूरत साड़ी या इंडो वेस्टर्न पहन रही हैं, तो अपने साड़ी और इंडो वेस्टर्न लुक को बेहतर बनाने के लिए आप लॉन्ग स्फटिक टैसल डेंगल इयररिंग्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। आप इसे नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड मल्टिपल चेन टैसल इयररिंग्स
आप अपने ऑफिस में होने वाली किसी पार्टी में जाने का सोच रही हैं, तो अब आप पार्टी वियर आउटफिट के साथ इस तरह के गोल्ड प्लेटेड मल्टिपल चेन टैसल इयररिंग्स को जरूर शामिल करें। ऐसे इयररिंग्स आपके चेहरे को अट्रैक्टिव बनाएंगे साथ ही इसे पहनने के बाद आपको और किसी भी तरह की ज्वेलरी शामिल नहीं करनी पड़ेगी। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Small Earrings For Gift: बेटी या बहु को गिफ्ट में देने के लिए बेस्ट है लाइटवेट छोटे गोल्ड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : amazon/Generic/pinterest/Soumita/Anjan Das
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।