Phulkari Dupatta Designs For Lohri 2026: सूट के साथ कैरी करें ये फुलकारी दुपट्टे, गजब का लगेगा लोहड़ी लुक

Punjabi Phulkari Dupatte For Lohri 2026: त्योहार के मौके पर सजना हर महिला को पसंद होता है। वह हमेशा कोशिश करती हैं कि वह कुछ ऐसा पहने जो बिना कहे उस पर्व को दिखाए। साल 2026 की लोहड़ी पर अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो फुलकारी दुपट्टा एक बेहतरीन विकल्प है। ये दुपट्टे सिंपल सूट को भी बेहद रॉयल लुक बना देता है। चाहे आप नई दुल्हन हों या कॉलेज जाने वाली लड़की, फुलकारी दुपट्टे का क्रेज कभी कम नहीं होता। आज के इस लेख में हम आपको लोहड़ी के लिए लेटेस्ट फुलकारी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे है।
शीश-महल या मिरर वर्क फुलकारी (Mirror Work Phulkari Dupatta)
आजकल फुलकारी के साथ छोटे-छोटे शीशों का काम बहुत पसंद किया जा रहा है। लोहड़ी की आग के पास खड़ी जब आप खड़ी होंगी, तो दुपट्टे पर लगे ये शीशे चमकेंगे और आपको एक चमकता हुआ लुक देंगे। यह दुपट्टा खास तौर पर पेस्टल रंगों जैसे कि फिरोजी या बेबी पिंक में बहुत सुंदर लगता है। इसे आप पटियाला सलवार और शॉर्ट कुर्ती के साथ कैरी करें।
इसे भी पढ़ें- Madhubani Print Dupatta: हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 5 मधुबनी प्रिंट दुपट्टे
मल्टीकलर फुलकारी दुपट्टा (Multicolor Phulkari Dupatta)
जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें बहुत सारे रंगों के धागों का इस्तेमाल होता है। पचरंगा दुपट्टे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे किसी भी रंग के सूट के साथ मैच कर सकती हैं। अगर आपके पास समय कम है और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो एक व्हाइट चिकनकारी सूट निकालें और उस पर यह मल्टीकलर फुलकारी दुपट्टा डाल लें। यह लुक कभी फेल नहीं होता और बहुत ही रिफ्रेशिंग लगता है।
नीलक फुलकारी दुपट्टा (Neelak Phulkari Dupatta)
अगर आप बहुत ज्यादा भारी दुपट्टा नहीं लेना चाहतीं, तो नीलक डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पर चमकीले पीले या लाल धागों से कढ़ाई की जाती है। यह डिजाइन बहुत ही सोबर और स्टाइलिश लगता है। इसे आप ऑफिस की लोहड़ी पार्टी या छोटे गेट-टुगेदर के लिए पहन सकती हैं। इसे एक कंट्रास्ट रंग के सूट के साथ पहनें, जैसे पीले सूट पर काला नीलक दुपट्टा।
बाग फुलकारी दुपट्टा (Bagh Phulkari Dupatta)
बाग फुलकारी दुपट्टा की कढ़ाई इतनी घनी होती है कि दुपट्टे का बेस कपड़ा बिल्कुल नजर नहीं आता। यह दिखने में बहुत ही रॉयल और हैवी लगता है। लोहड़ी की रात के लिए आप एक लाल या सुनहरे रंग का बाग फुलकारी दुपट्टा चुन सकती हैं। इसे एक बिल्कुल सादे क्रीम या काले रंग के सूट के साथ पहनें। दुपट्टा बहुत हैवी है, इसलिए सूट को जितना सिंपल रखेंगी, आपका लुक उतना ही उभर कर आएगा।
इसे भी पढ़ें- Woolen Dupatta For Women: सर्दियों में सूट के साथ शामिल करें ऐसे वूलन दुपट्टे, देंगे रॉयल और स्टाइलिश लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।