सुष्मिता सेन का 'शॉल लव' हुआ वायरल, बॉयफ्रेंड ने संभाला सुष्मिता का बैग

हाल ही में सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन ने बाहुबली डायरक्टेर एस एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन पिक्चर्स में सुष्मिता सेन बेहद ग्लैमरस लुक में दिख रही है। एक्स मिस युनिवर्स की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इन दिनों सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस बार फिर वो रोहमन शॉल के साथ नज़र आयी। सुष्मिता सेन ने ग्लैमरस लहंगे के साथ उसके मैचिंग की शॉल ओढ़ रखी थी लेकिन उनके फैशन और स्टाइल से भी ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन पार्टी में किस तरह से सुष्मिता सेन का ख्याल रख रहे थे।
जब रोहमन शॉल ने उठाया सुष्मिता सेन का बैग
View this post on Instagram
रोहमन शॉल का हाथ पकड़कर सुष्मिता सेन इस वेडिंग पार्टी में पहुंची। सुष्मिता सेन ने डोरी वाली बैकलेस चोली के साथ फैशन डिज़ाइनर नीता लूला का डिज़ाइनर लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ सुष्मिता सेन ने मैचिंग का शॉल भी ओढ़ा था जिसके बारे में फैंस का कहना है कि ये शॉल उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने ही उन्हें गिफ्ट किया होगा।
डायरक्टेर एस एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी में सुष्मिता सेन का 'शॉल लव' तो उनके सभी फैंस को पसंद आया ही लेकिन जिस तरह से वो और रोहमन पार्टी में एक साथ थे वो भी फैंस के लिए काफी टची हो गया। रोहमन शॉल सुष्मिता सेन के फैमिली मेम्बर्स के साथ उन्हीं की तरह हर पार्टी में जाते हैं। जिसे देखकर अब कुछ और कहने की जरुरत नहीं हैं। वैसे रिलेशनशिप की बात करें तो सुष्मिता के फैंस को सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन से टिप्स जरुर लेने चाहिए। रोहमन पूरी पार्टी में सुष्मिता सेन के साथ ही थे और दोनों ने एक दूसरे का हाथ भी थाम रखा था। इतना ही नहीं रोहमन शॉल ने तो सुष्मिता सेन का पर्स भी दूसरे हाथ में थाम रखा था। रोहमन शॉल पहले ऐसे पार्टनर नहीं हैं जो अपनी लेडी लव का इस तरह से ध्यान रखते हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी ये बता चुके हैं कि जब वो अपनी पत्नी के साथ किसी पार्टी में जाते हैं तो वो उनका पर्स उठा लेते हैं।
सुष्मिता सेन रिश्ते में दुल्हन की बहन भी लगती हैं तो इस फैमिली वेडिंग में सुष्मिता सेन अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची थी। सुष्मिता सेन की फैमिली में रोहमन शॉल भी शामिल हो चुके हैं तो वो भी इस वेडिंग पार्टी में उनके साथ गये थे। सुष्मिता ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ भी पिक्चर क्लिक करवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
सुष्मिता की हर अदा ही खास होती है। अगर बात सुष्मिता सेन के फैशन की करें तो सुष्मिता सेन को इस लहंगे के साथ शॉल में देखने के बाद तो हर लड़की आने वाली विंटर वेडिंग में इसे जरुर स्टाइल करना चाहेगी। तो आप भी अगर सुष्मिता सेन की फैन हैं तो उनके इस स्टाइल को आप भी कॉपी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।