लोहड़ी का त्यौहार आने में केवल कुछ ही समय बाकी है। इस दिन के लिए आपने भी बहुत सारी तैयारियां कर रखी होंगी? लोहड़ी के फंक्शन पर आप क्या पहनने वाली हैं सूट या लहंगा? तीज-त्यौहार पर लहंगा खूब जंचता है। लहंगा एक ऐसा आउटफिट है जिसमें हर लड़की बेहद प्यारी लगती है। आज हम आपके लिए लोहड़ी के लिए बेस्ट लहंगा लुक्स लेकर आए हैं।
मीरा राजपूत भले ही एक्ट्रेस न हो, लेकिन उनके आउटफिट लुक्स की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। खासतौ पर उनके एथनिक का कलेक्शन काफी अच्छा है। लोहड़ी का त्यौहार आने वाला है। इस दिन क्या आप भी लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो फ्लोरल लहंगा पहनें। फ्लोरल प्रिंट लहंगे लाइट वेट होते हैं। आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं।
लहंगे में डार्क कलर के बजाय लाइट कलर चुनें। ग्लैमरस लुक के लिए लहंगे के साथ दुपट्टा न ओड़ें। साथ ही ब्लाउज का डिजाइन पतली स्ट्रैप वाला रखें। मेकअप भी बिल्कुल सिंपल करें, लेकिन ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। बात करें हेयरस्टाइल की तो खुले बाल और लो स्लीक बन अच्छा लगेगा।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैंशिल्पा शेट्टी। शिल्पा शेट्टी से आप हर फंक्शन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि लोहड़ी के खास मौके पर क्या पहना जाए तो आपको ब्लू कलर का लहंगा ट्राई करना चाहिए।
स्पेशल लुक के लिए आप फोटो में दिखाया गया प्रिटेंड लहंगा भी खरीद सकती हैं। लहंगे के कलर से मैचिंग सिंपल फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें। हैवी इयररिंग्स कैरी करें। देसी लुक के लिए आप जुड़े के बजाय ब्रेड बनाकर परांदा लगाएं और फिर देखें हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा।
इसे भी पढ़ें:लोहड़ी के फंक्शन में पहनेंगी ऐसे स्टाइलिश आउटफिट्स तो दिखेंगी लाजवाब
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
क्या आप भी यह चाहती हैं कि लोहड़ी के दिन सभी की नजरें आप पर टिक जाएं? आप एकदम ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं? साथ ही लहंगे में कुछ नया ट्राई करने का मन है?
अगर आप लाल-पीले रंग के लहंगा पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार नए कलर्स ट्राई करें। आजकल लहंगे में सिल्वर और गोल्डन कलर बहुत ट्रेंड कर रहा है। आप सिंपल से लेकर एंब्रॉयडरी वाला लंहगा खरीद सकती हैं। आपको मार्केट में फुल-सेमी हाफ मिरर वर्क वाले लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। लोहड़ी पर बोल्ड लुक के लिए लहंगे के साथ प्लीटेड डिटेल्स वाला ब्लाउज पहनें। अपने लुक में तड़का लगाने के लिए आप स्टोन स्टडेड चोकर कैरी करें। खुले बाल और ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाएं।
इसे भी पढ़ें:देखने में बेहद सोबर लगते हैं अनारकली सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस, डे फंक्शन के लिए कर सकती हैं ट्राई
व्हिमसिकल एक आर्ट है। यह वाइब्रेट और प्लेफुल होता है। इसमें कोई पर्टिकुलर डिजाइन नहीं होता है। आजकल इस तरह के लहंगों को डिमांड बेहद ज्यादा है। लोहड़ी के खास मौके पर सिंपल के साथ-साथ कूल लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा ट्राई कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।