बॉलीवुड हिरोइन्स से जानें डिज़ाइन के हिसाब से माथे पर कहां लगाएं बिंदी

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-06-11, 14:02 IST

माथे पर बिंदी लगाना हर लड़की को अच्छा लगता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपको माथे पर कितनी ऊंची या कितनी नीची बिंदी लगानी। चाहिए। हर बिंदी को माथे पर लगाने की जगह अलग होती है। 

 

Bollywood heroine bindi main
Bollywood heroine bindi main

बिंदी माथे पर लगते ही हर लड़की का लुक पूरा बदल जाता है। आपने इंडियन कपड़े पहनें हों या फिर वेस्टर्न, लेकिन आपने अगर उसके साथ अपने माथे पर परफेक्ट बिंदी लगायी है तो आप सबसे खुबसूरत दिखेंगी।

लेकिन बिंदी लगाते समय अकसर लड़कियों को ये पता नहीं होता कि वो कैसी बिंदी लगाएं हर तरह की बिंदी हर लड़की पर अच्छी नहीं लगती। इतना ही नहीं बिंदी आपको अपनी माथे की शेप की हिसाब से कितनी ऊंची या कितनी नीची लगानी चाहिए ये भी ज्यादातर लड़कियों को पता नहीं होता। यही वजह होती है कि वो बिंदी में उतनी सुंदर नहीं लगती जितनी उनकी सहेली या रिश्तेदार बिंदी लगाकर सुंदर दिखती है।

बॉलीवुड हिरोइन से ज्यादा फैशन और स्टाइल की परफेक्ट नॉलेज किसी को नहीं होती। इसलिए कोई भी लड़की अगर फैशन या स्टाइल के मामले मे कुछ टिप्स लेना चाहती है तो उसे अपनी फेवरेट हिरोइन को फोलो करना चाहिए।

deepika padukone bindi

दीपिका पादुकोण को बिंदी लगाना बहुत पसंद है। लेकिन दीपिका माथे पर बिंदी लगाते समय कई एक्सपेरिमेंट करती हैं। अगर आप इस तस्वीर को देखेंगी तो दीपिका का एक लुक वो है जिसमें उन्होंने माथे की बीचोंबीच बिंदी लगा रखी है तो दूसरी तस्वीर में उन्होंने आईब्रो के बीच में बिंदी लगायी है। बिंदी आप माथे पर कहां लगा रही हैं बस ये छोटा सा बदलाव ही आपका पुरा लुक बदल देता है।

sonakshi sinha bindiसोनाक्षी सिन्हा का माथा गोल और बहुत ही बड़ा है। अगर आपका माथा भी ऐसा है तो आपको बिंदी बहुत ध्यान से लगानी चाहिए। क्योंकि बिंदी की वजह से आपका पूरा लुक बदल जाता है। सोनाक्षी सिन्हा ने बिंदी ना तो आईब्रो के बीच में लगायी है और ना ही माथे के बीच में उन्होने आईब्रो से बस थोड़ा सा ऊंचा इस बिंदी को लगाकर अपना लुक स्टाइलिश बनाया है।

anushka sharma bindi

अनुष्का शर्मा का माथा फ्लेट है यानि चपटा ऐसे माथे पर बिंदी का लुक अलग से नज़र आता है। अगर आपका माथा अनुष्का जैसा है तो आप छोटी बिंदी को आईब्रो के बीच में सेंटर करके लगाएं और अगर बिंदी का साइज़ थोड़ा बड़ा है तो उसे आईब्रो के ऊपर माथे के बीचोंबीच लगाएं।

katrina kaif red bindiलाल बिंदी ज्यादातक सुहागन महिलाएं ही लगाती हैं। क्योंकि इस बिंदी को लगाते ही लड़की उम्र में थोड़ी ज्यादा और ट्रेडिशनल दिखने लगती है। अगर लाल बिंदी का साइज़ ज्यादा बड़ा या ज्यादा छोटा ना हो तो आपको बिंदी आईब्रो के बीच में लगानी चाहिए।

kareena kapoor red black bindiकरीना कपूर खान का लुक जितना ग्लैमरस है उतना ही देसी भी है। जब बेबो अपने माथे पर बिंदी लगाती है तो उनका लुक देसी हो जाता है। करीना कपूर खान को बिंदी लगाना पसंद है लेकिन उन्हें बिंदी लगाने के मौके बहुत ही कम मिलते हैं लेकिन वो बिंदी लगाकर जब दिखती हैं तो वो छा जाती हैं। साड़ी के साथ करीना कपूर बिंदी लगाना पसंद करती हैं। लाल रंग की बिंदी अगर आप भी करीना की तरह लगाना चाहती हैं तो आप बिंदी को आईब्रो के हल्का सा ऊपर लगाएं इसमें बिंदी लगाकर आपका लुक काफी ट्रेडिशनल ही लगेगा।

बॉलीवुड की हर हिरोइन फिल्मों में और इवेंट्स पर अकसर बिंदी में नज़र आती है। बिंदी ऐसा श्रृंगार है जो इंडिया की मॉर्डन और ट्रेडिशनल लुक वाली हर लड़की को पसंद है। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण हों या फिर फैशन गर्ल कंगना रनाउत और प्रियंका चोपड़ा ही क्यों ना हो बॉलीवुड की हिरोइन्स को जब भी मौका मिलता है वो बिंदी लगाकर अपना देसी अवतार जरुर दिखाती हैं।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP